Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चेहरे की झाइयों के इलाज के लिए घरेलू उपाय- (Home Remedies For Skin Pigmentation In Hindi)
पिगमेंटेशन कम करने के लिए कई घरेलू नुस्खे भी अपनाये जा सकते हैं जो पुराने ज़माने में हमारी दादी उपयोग करते थे l इसके साइडइफ़ेक्ट भी नहीं हैं और कम खर्चे में बात बन जाती है l आईये जानते हैं किन-किन तरीकों से आप पिगमेंटेशन कम सकते हैं l
A. गाजर से करें झाइयों का उपचार- Carrot
गाजर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद भी है l इसमें प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक गुण विद्यमान हैं l गाजर में युक्त बीटा-केरोटिन और आयरन त्वचा में चमक लाता है और दाग-धब्बों को दूर करता है l
उपयोग करने का तरीका :
गाजर को पीसकर या कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें l
अब इसमें छोटा चम्मच कच्चा दूध मिला लें l
इस रस को रूई की सहायता से झाइयों पर लगा लें l
इसे आप रोजाना भी कर सकते हैं l
B. आलू से झाइयों का इलाज-Potato
आलू में एंटी-पिगमेंटेशन गुण होते हैं l यह एक प्राकृतिक ब्लीच है l इसे नियमित रूप से लगाने से पिगमेंटेशन कम हो जाता है l
उपयोग करने का तरीका :
आलू को दो टुकड़ों में काटिए और पिगमेंटेशन वाली जगह पर घिसें l
चाहें तो आलू को घिसकर उसका रस भी चेहरे पर लगा सकते हैं l दोनों ही तरह से यह आपकी त्वचा में निखार लाएगा l
यदि आपकी त्वचा रूखी है, तो आप इसमें दो बूंद शहद के डाल सकते हैंl
C. पिगमेंटेशन (झाइयां) की समस्या में तुलसी का प्रयोग-Tulsi
तुलसी बहुत गुणकारी है l इसमें मौजूद कूलिंग प्रॉपर्टीज त्वचा को ठंडक देती हैं l तुलसी हमारी आत्मा और शरीर का ही शुद्धिकरण नहीं करती, बल्कि त्वचा को भी शुद्ध करती है l चेहरे कि धूल-मिटटी को दूर करती है l साथ ही साथ यह बुढ़ापे को भी रोकने में मददगार है l
उपयोग करने का तरीका :
एक छोटे चम्मच में तुलसी का रस निकाल लीजिए l
अब इसमें दो बूंद नींबू डाल लें और कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगा लें l
आप चाहें तो तुलसी पाउडर में नींबू और शहद मिलlकर इसका फेसपैक भी बना कर लगा सकते हैं l
D. एलोवेरा के उपयोग से पाएं झाइयों से छुटकारा-Aloe Vera
एलोवेरा त्वचा संबंधित अधिकतर बीमारियों में कारगर साबित होता है l अलोइन तत्व के कारण एलोवेरा को प्राकृतिक एंटी-पिगमेंटेशन माना जाता हैl यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के अलावा दाग-धब्बों को भी दूर करता हैl
उपयोग करने का तरीका :
यदि आपके यहाँ एलोवेरा का पौधा है तो आप उसकी एक टहनी को काट लें और थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें l
अब इसे साफ़ करके बीच में से काट लें और गूदा निकाल लें l
इस गूदे को शहद के साथ चेहरे पर लगाएं l
चाहें तो रात को सोते समय एलोवेरा क्रीम में विटामिन-E के कैप्सूल मिलकर लगा लें l
E. हल्दी से करें झाइयों का इलाज-Turmeric
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं l यह त्वचा कि रंगत बढ़ाता है और उसे इन्फेक्शन से बचाता हैl उबटन आदि में इसका प्रयोग होता है l शायद इसलिए भारतीय संस्कृति में शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को हल्दी का उबटन लगाया जाता है l
उपयोग करने का तरीका :
हल्दी-दूध न केवल पीने में, बल्कि फेसमास्क की तरह लगाने पर भी फायदा देता है l
दो चुटकी हल्दी और एक छोटा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगाएं l फिर देखिए आपका चेहरा कैसे चमकता हैl
पिगमेंटेशन के दौरान आपका खान-पान- ( Diet For Pigmentation Problem In Hindi)
1. पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए, अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें l
2. चेहरे पर झाइयां आयरन और विटामिन-A की कमी से होती हैं l ऐसे आहार का सेवन करें जो कि आयरन और विटामिन A से भरपूर हो l
3. साथ ही साथ खट्टे फल, जैसे संतरा, मौसंबी, संतरा, कीवी और नींबू का सेवन करना चाहिए l विटामिन-C त्वचा को खूबसूरत और दाग-रहित बनाने में सहायक है l
4. फलों का रस पिएं l
5. सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जी और गाजर जरूर खाएंl
6. खूब सारा पानी पिएं l
7. छिलके वाली दाल ही खाएं, क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जिससे आपको कब्ज की शिकायत नहीं रहती है l
पिगमेंटेशन के दौरान परहेज- (What To Avoid For Preventing Pigmentation In Hindi?)
पिगमेंटेशन के दौरान बासी भोजन न खाएं l
गरिष्ठ भोजन, जंक फूड और प्रिजरवेटिव आहार से परहेज करें l
कोल्डड्रिंक बिलकुल न पिएं l अधिक मात्रा में चाय-कॉफ़ी का सेवन न करें l
चेहरे को हमेशा ढककर रखें, ताकि त्वचा को सूर्य की किरणों से झुलसने से बचा सकें l
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाकर निकलें l
रात को मेकअप उतारकर सोएं l
नियमित व्यायाम करें l
शक्कर, अधिक नमक, ग्लूटेन और खमीर की अधिकता वाला खाना खाने से बचें l
शराब और धूम्रपान आदि न पिएं l
| --------------------------- | --------------------------- |