Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेट को स्वस्थ कैसे रखें? इन टिप्स को फॉलो करने से पेट रहेगा हमेशा हेल्दी
स्वस्थ शरीर के लिए पेट को हेल्दी रखना आवश्यक है। अगर आपका पेट जल्दी खराब होता है या फिर उसमें अपच और बदहजमी की समस्या ज्यादा होती है, तो शायद आपका पेट हेल्दी नहीं है। पेट हेल्दी नहीं होने के कारण इम्यूनिटी कमजोर होती है और इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। चूंकि पेट ही भोजन को पचाकर पोषक तत्वों को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाता है इसलिए पेट ठीक न हो, तो असर पूरे शरीर की सेहत पर पड़ता है। हेल्दी पेट इम्यूनिटी बढ़ाकर बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करता है। खाने और लाइफस्टाइल में बदलाव करके पेट को आसानी से हेल्दी रखा जा सकता है। तो आइए जानते हैं पेट को हेल्दी रखने के लिए कुछ उपाय।
खाने के बाद खाएं अजवाइन का चूर्ण
अजवाइन लगभग हर भारतीय किचन में पाई जाती है। अजवाइन एक मसाला है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ पेट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। खाने में अजवाइन का इस्तेमाल करने के लिए अजवाइन, काला नमक और अदरक को पीस कर चूरन बना लें। इस चूर्ण को खाने के बाद आधा चम्मच खाएं। ये चूर्ण खाना पचाने में मदद करेगा। साथ ही बदहजमी, कब्ज और अपच से राहत देगा।
दही
दही प्रोबायोटिक फूड है। इसके गुड बैक्टीरिया पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। दही को लंच में जरूर शामिल करें। दही में चीनी न डालकर काला नमक और भुना जीरा डालकर सेवन करें। दही भूख बढ़ाने के साथ पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है। नियमित दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्युनिटी भी बढ़ती है। आप दही को रोज दोपहर में खा सकते हैं।
सेब
सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और प्रोटीन भी पाया जाता है। नियमित सेब खाने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पेट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो मल को आसानी से त्यागने में मदद करता है।
दूध
दूध कैल्शियम का मुख्य स्रोत है। नियमित डाइट में दूध शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध पेट को साफ रखने में मदद करता है। रात को रोज हल्का गर्म दूध पीने से पेट में कब्ज नहीं बनती और मल त्यागने में आसानी होती है। दूध रोज पीने से पेट हेल्दी रहता है।
पुदीना
पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। डाइट में पुदीना शामिल करने के लिए इसकी चाय बना सकते हैं और इसकी चटनी भी बनाकर खाई जा सकती है। पुदीना में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण खाने को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। पुदीना बदहजमी को भी आसानी से ठीक कर देता है।
पेट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
खाने के बाद टहलें जरूर
टहलना स्वस्थ शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। खाना खाने के बाद नियमित रूप से टहलें। खाना खाने के बाद टहलने से खाना ठीक से पच जाता है।लंच और डिनर के बाद टहलने की आदत अपनाने से पेट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। खाना खाने के बाद 15 मिनट वॉक जरूर करें। ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद दौड़ने और भारी एक्सरसाइज करने जैसी गलती करने से बचें। आपको सिर्फ टहलना है।
जल्दी में खाना न खाएं
जल्दी-जल्दी और बिना चबाए खाना खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। दरअसल जल्दी में खाने की वजह से खाना ठीक से पचना नहीं है और शरीर में फैट जमा होने लगता है। रोज जल्दी खाना खाने से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है।
फाइबर वाले फूड्स का सेवन करें
पेट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फाइबर वाले फूड्स की मात्रा बढ़ाएं। फाइबर हरी सब्जियों, चोकरयुक्त आटा, चावल, बादाम, ब्रोकली, दाल और साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर वाले फूड्स डाइट में बढ़ाने से मल त्यागने में आसानी होती है और पेट में कब्ज नहीं बनती है। इसलिए ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |