healthplanet.net

Posted on

चेहरे की जिद्दी झाइयों से परेशान हैं, तो इन 6 घरेलू नुस्‍खों को आज़माएं :-

चेहरे की झाइयों के हटाने के घरेलू उपाय-

तुलसी पत्ता और नींबू
चेहरे पर अगर झाइंया आने लगी हैं तो आप तुलसी के पत्तों को पीस लें और इसमें दो बूंद नींबू का रस मिला लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर तक छोड़ दें. ऐसा करने से जल्द ही आपको झाइयों से छुटकारा मिल जाएगा.

कपूर और मुल्‍तानी मिट्टी
सबसे पहले आप एक कटोरी में 5 से 6 चम्मच पानी लें और उसमें कपूर घोल दें. अब इसमें एक चम्‍मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच शहद मिला दें. इस पेस्ट को झाइयों पर लगाएं. सूखने पर सादे पानी से धो लें.

नींबू और मलाई
रोज सुबह ताजी क्रीम लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं. फिर इसे कुछ देर के लिये चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. एक हफ्ते तक ऐसा रोज करने से आपको अंदत नजर आने लगेगा.

सेब और पपीता
सेब और पपीते का एक एक चम्‍मच गूदा निकालें और चेहरे पर लगाएं. इन दोनों ही फलों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों को दूर करने का काम करते हैं.

आलू का रस
एक आलू को पसीकर उसका रस निकाल लें. अब रूई की मदद से इसे झाइयों पर लगाएं. सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें.

गाजर और मुल्‍तानी मिट्टी
एक गाजर लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं ओर एक चम्मच नींबू का रस भी मिलाएं. अब इसे चेहरे पर लगाएं और बीस मिनट बाद धो लें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info