Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कान में तेल डालने के 6 फायदे-
नारियल का तेल संक्रमण करेगा दूर
कान में तिल्ली या फिर कान कुरेदने के लिए कुछ भी डालने से कान का संक्रमण बेहद जल्दी हो जाता है। ऐसे में एंटीबायोटिक्स लेने के बजाए आप कान में नारियल का तेल डालें। नारियल का तेल डालने से कान के अंदर का वायरल और संक्रमण दूर करने में मदद मिलती है।
सरसों के तेल से निकालें जमा मैल
पुराने जमाने से लोग कान के अंदर जमा मैल को निकालने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग करते आ रहे हैं, जो कि काफी फायदेमंद साबित होता है और हर घर में इस नुस्खे का प्रयोग होता आ रहा है। कान में मैल जमा होने पर खुजली होने लगती है, जिसे दूर करने के लिए रात में सोते वक्त दो या तीन बूंद सरसों के तेल की डालें। ऐसा करने से सुबह तक कान में जमा मैल बाहर आ जाएगा।
मछली के तेल से करें खुजली दूर
अगर आपके कान में लगातार खुजली हो रही है तब आप लहसुन की कुछ कलियां मछली के तेल में डालकर उसे गर्म करें। गर्म तेल को बाद में ठंडा करें और सुबह-शाम उसे कान में डालें। नियमित रूप से ऐसा करने से खुजली की समस्या समाप्त हो जाती है।
कान दर्द दूर करने में फायदेमंद ऑलिव ऑयल
अगर आप लगातार कान दर्द की शिकायत से परेशान हैं तो आप ऑलिव ऑयल की कूछ बूंदे डालकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऑलिव ऑयल कान दर्द को दूर करने में काफी फायदेमंद माना जाता है।
कान की सूजन दूर करता टी ट्री ऑयल
अगर किसी कारण से आपके कान में सूजन आ गई है तो उसे कम करने के लिए आप टी ट्री ऑयल में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर कान में डालें। सुबह- शाम ऐसा करने से कान में आई सूजन दूर हो जाती है।
कान में घनघनाहट से राहत देता बादाम का तेल
अगर आपके कान में लगातार घनघनाहट होती है तो आप बादाम तेल की कुछ बूंदे अपने कान में डालें। ऐसा करने से कानों में हो रही घनघनाहट बंद हो जाएगी और कान में होने वाली बेचैनी से भी राहत मिलेगी।
| --------------------------- | --------------------------- |