healthplanet.net

Posted on

लौह तत्व: अपने बच्चे के आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने से यह आगे चल कर उनके विकास में अहम भूमिका निभाता है । इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा अपने भोजन में नियमित रूप से ब्रॉकोली और पालक जैसी सब्ज़ियों का सेवन करता हो ।

वसा: हो सकता है अब आपके बच्चे की भूख उतनी अधिक न हो जितनी पहले हुआ करती थी। इसलिए भले ही बच्चे की खुराक कम हो, लेकिन उसे दैनिक आधार पर पर्याप्त मात्रा में वसा मिलना चाहिए । इसके लिए आप बच्चे को मक्खन के साथ नारियल या वसा युक्त फलों को दे सकती हैं जिससे उनमें वसा की उचित मात्रा बनी रहेगी ।


साबुत अनाज: साबुत अनाज के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से लाभ तुरंत दिखाई नहीं देता है लेकिन समय के साथ इससे मिलने वाला लाभ जाहिर होता है। यहाँ तक कि अगर आप सफेद ब्रेड की जगह साबुत अनाज की ब्रेड देंगी तो भी यह बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए उपयोगी होगा ।

मांस: बढ़ती उम्र के साथ, आपका बच्चा मांस खाने लगेगा और समय के साथ उसका पाचन तंत्र भी मजबूत होने लगेगा। हालांकि अंडे के साथ, मांस की एक नियंत्रित मात्रा का सेवन, बच्चे की की प्रोटीन संबंधी आवश्यकताओं को अच्छी तरह से पूरा करता है।


फलियां: कुछ परिवार नियमित रूप से अपनी सब्जियों में फलियों वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग करते हैं, वहीं कुछ लोग कभी-कभार मेवों का सेवन भी करते हैं। यदि आपके बच्चे को मेवों से एलर्जी है, तो आप मटर के साथ-साथ अलसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

दुग्ध उत्पाद: बच्चों के विकास के लिए दूध अभी भी एक प्रमुख मूलभूत तत्व है। यद्यपि बच्चे कोमलाई वाले दूध देने की भी सलाह दी जाती है, पनीर, केफिर जैसे उत्पाद भी स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।


सब्जियां: माता-पिता इस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं कि लंबे समय तक सब्जियों में विविधता कैसे बना कर रखी जाए। लाद के साथ पत्तेदार सब्जियों का संतुलन बनाए रखते हुए, आप अपने बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं, इसमें विविधता लाने के लिए सब्जियों को मिला-जुला नया व्यंजन तैयार कर सकती हैं ।

फल: अपने बच्चे के नाश्ते में ताज़े फलों को शामिल करना बेहद जरुरी है, क्योंकि बच्चे के शरीर में आवश्यक पोषण प्रदान करने का यह एक बेहतरीन जरिया है के। साथ ही बच्चों को मेवे भी देने चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होते है और वह इन्हे खाना भी पसंद करते हैं ।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info