healthplanet.net

Posted on

मौसम बदलते ही त्वचा में रूखेपन (Skin dryness) की दिक्कत बढ़ने लगती है. कुछ लोगों को नाक के अंदरूनी हिस्से (Internal part) में भी रूखापन होने लगता है. जिसकी वजह से नाक के अंदर की त्वचा का ख़ुश्क (Nasal dryness) हो जाना, नाक में पपड़ी जम जाना, नाक साफ करते हुए नाक से खून आ जाना जैसी दिक्कतें हो जाती हैं. इन दिक्कतों से निजात पाने के लिए आप यहां बताए जा रहे इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

ऑलिव ऑयल

नाक के अंदरूनी हिस्से में होने वाले रूखे पन से छुटकारा पाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का सहारा ले सकते हैं. इसके लिए आप 8-10 बूंद ऑलिव ऑयल को चम्मच में लेकर गुनगुना कर लें. दिन में दो-तीन बार इस आयल को उंगली के माध्यम से नाक के अंदरूनी हिस्से में लगाएं. खास तौर पर रात को सोने से पहले नाक में तेल जरूर लगाएं इससे काफी फायदा होगा.

देसी घी

नाक की के अंदर की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप देसी घी की मदद भी ले सकते हैं. घी को गुनगुना करके उंगली या इयर बड्स के जरिए रात को सोने से पहले नाक के अंदरूनी हिस्से में अच्छी तरह से लगाएं इससे ख़ुश्की भी दूर होगी, साथ ही पपड़ी निकलने की वजह से जो जख्म नाक में हो रहा है, उसको भी ठीक होने में मदद मिलेगी.

विटामिन-ई ऑयल

नाक की अंदरूनी ड्राइनेस को दूर करने के लिए विटामिन-ई ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर विटामिन-ई ऑयल उपलब्ध नहीं है तो आप विटामिन-ई कैप्सूल का सहारा भी ले सकते हैं. इसके लिए आप एक कैप्सूल लेकर उसमें से ऑयल को एक चम्मच में निकालें. इस आयल को दिन में दो से तीन बार अपने नाक के अंदरूनी हिस्से में लगाएं. इससे आपके नाक के अंदर होने वाली ड्राइनेस को ठीक होने में मदद मिलेगी.

नारियल का तेल

नारियल के तेल की सहायता भी आप नाक के अंदर होने वाली ख़ुश्की को दूर करने के लिए ले सकते हैं. इसके लिए आप नारियल के तेल की कुछ बूंदों को अपनी हथेली या चम्मच में लें और उंगली के माध्यम से अच्छी तरह से नाक के अंदरूनी हिस्से में लगाएं.सोने से पहले इस प्रक्रिया को जरूर दोहराएं.

सरसों का तेल

सरसों का तेल नाक के अंदरूनी हिस्से की ड्राइनेस को दूर करने के लिए बेहद कारगर है. इसके लिए तेल को बॉयल कर के ठंडा करके रख लें. इसको दिन में तीन से चार बार नाक के अंदर के हिस्से में लगाएं, सोने से पहले इस प्रक्रिया को दोहराना न भूलें. बहुत जल्द फायदा होगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info