healthplanet.net

Posted on

कई बार यह मुंह से दुर्गंध आने के कारण भी होता है। मुंह का स्वाद कसैला या कड़वा कई कारणों से हो सकता है, जैसे दांतों और मसूड़ों की समस्या, जीभ से संबंधित कोई समस्या, ड्राई माउथ, सांस से संबंधित कोई संक्रमण, एसिड रिफलक्स आदि। मुंह का स्वाद जब बिगड़ जाता है, तो कुछ भी खाने-पीने में भी स्वादिष्ट नहीं लगता है।

मुंह की कड़वाहट के कारण (Bitter taste in mouth causes)

मुंह के स्वाद के कड़वे होने के पीछे निम्न कारण हो सकते हैं-
1 - श्वसन तंत्र की समस्या

जिस व्यक्ति को सांस से जुड़ी कोई समस्या हो जाती है जैसे- साइनस या व्यक्ति के कान के मध्य में संक्रमण आदि से ग्रस्त हो जाता है तो व्यक्ति को लक्षणों के तौर पर मुंह का स्वाद कड़वा महसूस होता है। ऐसे में जब यह समस्याएं दूर हो जाती है तो स्वाद भी ठीक हो जाता है।

2 - मुंह की साफ सफाई

ओरल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में अगर सही से साफ सफाई ना हो तो मुंह में छाले, दातों का इन्फेक्शन, दांतों में कीड़े लगना, मसूड़ों की समस्या, मुंह में फोड़ा बनना आदि समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के लक्षणों के तौर पर व्यक्ति के मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है।

3 - हार्मोनल चेंजेज

जब व्यक्ति के हार्मोन बदलने लगते हैं या हार्मोन के स्तर में बदलाव होता है तब भी यह समस्या हो सकती है। आमतौर पर यह बदलाव गर्भावस्था की शुरुआत में ज्यादा होता है, जिसके कारण महिलाओं को अपना स्वाद कड़वा महसूस होता है।

4 - मुंह सूखने की समस्या

मुंह में बनने वाली लार की कमी के कारण अक्सर व्यक्ति को मुंह सूखने की समस्या होती है। ऐसे में वे अपने स्वभाव में कुछ बदलाव महसूस करता है जैसे चिड़चिड़ापन, उलझन आदि इसके अलावा सांस से बदबू, मुंह का स्वाद कड़वा आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। मुंह सूखने के पीछे शराब का सेवन, तंबाकू का सेवन भी कारण हो सकता है। ऐसे में यदि व्यक्ति इन दोनों का सेवन करता है तब भी उनके मुंह का स्वाद कड़वा महसूस हो सकता है।

5 - कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण

न्यूरोलॉजिकल समस्या तब होती है जब दिमाग की नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति याददाश्त कमजोर होना, डिमेंशिया, मस्तिष्क में ट्यूमर आदि समस्याओं का शिकार हो सकता है। इन समस्याओं के लक्षणों के तौर पर व्यक्ति के मुंह में स्वाद कड़वा महसूस हो सकता है।

6 - एसिड रिफ्लक्स के कारण

जब पेटका एसिड भोजन की नली में आ जाता है तो व्यक्ति को एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। ऐसे में व्यक्ति सीने में जलन महसूस करता है और लक्षणों के तौर पर उसके मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है।

कुछ अन्य कारण

7 - मुंह के स्वाद का कड़वा होने के पीछे कैंसर थेरेपी जैसे कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी आदि भी कारण हो सकते हैं।

8 - इसके अलावा जब व्यक्ति विटामिंस की सप्लीमेंट लेता है या आयरन, कैल्शियम, जिंक आदि की गोलियां लेतै है तब भी मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है।

9 - कुछ दवाईयां जैसे एंटीबायोटिक, एंटीहिस्टामाइन, डायबिटीज की दवाई, एंटीडिप्रेसेंट आदि के कारण व्यक्ति के मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info