Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अंडाशय महिला प्रजनन प्रणाली का एक हिस्सा है जिसे महिला जननांग भी कहा जाता है और ये पेडू में गर्भाशय के दोनों तरफ स्थित होते हैं। प्रत्येक अंडाशय एक अखरोट के आकार और आकृति का होता है। अंडाशय अंडा और महिला हॉर्मोन का उत्पादन करते हैं जो महिला शरीर के लक्षण, मासिक धर्म और गर्भावस्था के विकास को नियंत्रित करते हैं।
अंडाशय महिला प्रजनन प्रणाली का एक हिस्सा है जिसे महिला जननांग भी कहा जाता है और ये पेडू में गर्भाशय के दोनों तरफ स्थित होते हैं। प्रत्येक अंडाशय एक अखरोट के आकार और आकृति का होता है। अंडाशय अंडा और महिला हॉर्मोन का उत्पादन करते हैं जो महिला शरीर के लक्षण, मासिक धर्म और गर्भावस्था के विकास को नियंत्रित करते हैं।
हाल के वर्षों में अल्ट्रासाउंड के व्यापक उपयोग से अंडाशय पुटिका के निदान की संख्या में वृद्धि हुई है। पुटिका का पता चल जाने पर महिलाओं में इसके घातक होने के डर के कारण काफी घबराहट हो जाती है, लेकिन अधिकांश पुटिका खतरनाक नहीं होते और बिना उपचार के भी ठीक हो जाते हैं।
यहाँ अंडाशय पुटिका के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न हैं:
अंडाशय पुटिका क्या है?
अंडाशय पुटिका अंडाशय के भीतर ढंके हुए थैली जैसी संरचनाएं (3 सेंटीमीटर व्यास से अधिक) होती हैं जिसमें एक तरल या अर्द्ध ठोस पदार्थ होता है। वे एकल, बहुत सारे, एकपक्षीय या द्विपक्षीय हो सकते हैं। वे आकार में कुछ सेंटीमीटर से लेकर बड़े तरबूज के आकार के अलग अलग हो सकते हैं। वे पतली दीवार और केवल तरल पदार्थ (सरल पुटी) या अधिक जटिल, जिसमें मोटे तरल पदार्थ, रक्त, सेप्टा सम्मिलित है, या ठोस क्षेत्र वाले हो सकते हैं।
प्रश्न:क्या सभी अंडाशय पुटिका समान होते हैं?
नहीं, महिलाओं में कई विभिन्न प्रकार के अंडाशय पुटिका हो सकते हैं। मासिक धर्म के बन्द होने से पहले महिलाओं में अधिकतर कार्यात्मक “पुटिका” जैसे एक छोटा सा स्रावी थैली वाली पुटिका और कॉर्पस ल्यूटियम पुटी होती है। इनका कुछ हफ्तों या महीनों के भीतर स्वत: समाधान हो जाता है।
अन्य रोग हैं, जैसे की सीरस और अंडाशय ट्यूमर (म्यूसिनस सिस्टेनोमा), गर्भाशय की अन्दरुनी झिल्ली पर बढ़ी हुई कोशिका/एंडोमेट्रियोमा (चॉकलेट पुटी), त्वचा सम्बन्धी पुटी आदि।
प्रश्न:ये पुटिका कितने आम होते हैं?
अंडाशय पुटिका सामान्य होते हैं । अधिकांश महिलाएं इस बात से अनजान होंगी कि उनके अंदर एक पुटी है और वे अक्सर कोई लक्षण नहीं पैदा करते हैं और समय के साथ स्वत: गायब हो जाते हैं। 10 में से 1 महिला को अपने जीवन में किसी समय अंडाशय पुटिका के लिए शल्य चिकित्सा की आवश्यकता हो सकती है।
कैसे लक्षण दिख सकते हैं?
महिलाओं में मासिक धर्म बन्द होने से ज्यादातर अंडाशय पुटिका का होना बिना किसी लक्षण के होता है और महिलाओं को इसका पता चले बिना समाधान हो जाता है । जब एक पुटी के कारण लक्षण उत्तपन होता है उनमें पेट के निचले हिस्से या पेडू में दर्द होना सबसे आम है। दूसरे लक्षण हैं:
पीड़ायुक्त मासिक धर्म होना या आपके मासिकधर्म के स्वरूप में बदलाव आना
आंत से संबंधित दर्द/आंत पर दबाव आना
संभोग के दौरान दर्द (पीड़ा युक्त संभोग होना- डिस्परेयूनिया)
पेशाब की आवृत्ति में और एकदम से होने में वृद्धि आना
खाने में चाव नहीं आना या हमेशा पेट भरा महसूस होना या उभार आना
एक ताना या सूजा हुआ पेट
गर्भधारण करने में कठिनाई जो अन्तर्गर्भाशय-अस्थानता (एंडोमेट्रियोसिस) से जुड़ी हो सकती है।
प्रश्न:किस वजह से दर्द होता है?
दर्द निम्न कारणों से हो सकता है:
पुटी के फटने से
तेजी से बढ़ने और खिंचाव से
पुटी में रक्तस्राव
पुटिका का अपने रक्त आपूर्ति के आसपास के क्षेत्रों को जकड लेना (मरोड़ के रूप में जाना जाता है)
अंडाशय पुटिका से जुड़े रोग का निर्णय कैसे किया जाता है?
कभी-कभी अंडाशय पुटिका को चिकित्सक द्वारा पेडू की लाक्षणिक जांच के दौरान देखा जा सकता है। आमतौर पर अल्ट्रासाउंड परीक्षण द्वारा इसका निदान किया जाता है। अंडाशय पुटी के आकार और उपस्थिति को निर्धारित करने के लिए टीवीएस (ट्रांसवेजिनल अल्ट्रासाउंड) पेट के अल्ट्रासाउंड से बेहतर होता है। सीटी स्कैन या एमआरआई जाँच जैसे अन्य इमेजिंग तरीकों से भी पुटी का पता लगाया जा सकता है।
प्रश्न:चिकित्सक कैसे तय कर सकते हैं कि अंडाशय पुटी की स्थिति गंभीर है?
यदि एक महिला 40 या उससे कम उम्र की है और उसे नियमित रूप से मासिक धर्म होता है, तो ज्यादातर अंडाशय पुटिकाए “कार्यात्मक अंडाशय पुटिका, “उदाहरण के लिए छोटा सा स्रावी थैली वाली पुटिका और कॉर्पस ल्यूटियम पुटीका है। ये डिंबक्षरण की प्रक्रिया से संबंधित हैं जो मासिक धर्म चक्र के साथ होता है। वे आमतौर पर भविष्य के मासिक धर्म चक्र के दौरान अपनाप गायब हो जाते हैं। इन पुटिकाओं पर कुछ मासिक धर्म चक्रों के लिए नज़र रखें जाते हैं जब तक ये पूरी तरह से समाप्त ना हो जाएं।
प्रश्न:आम तौर पर कौन कौन से परीक्षण किए जाते हैं?
अपनी आधारभूत स्वास्थ्य स्थिति को निर्धारित करने के लिए नियमित परीक्षणों के अलावा, सीए 125, एचई4, एएफपी, एचसीजी जैसे रक्त परीक्षण किए जा सकते हैं। इसके अलावा पुटी के आकार और जटिलता के आधार पर रक्तप्रवाह की गति और दिशा को बताने वाला जांच (कलर डॉपलर), सीटी स्केन या एमआरआई जैसे इमेजिंग परीक्षण के सुझाव दिए जा सकते हैं।
क्या सभी पुटिकाओं के उपचार की आवश्यकता होती है?
निःसंदेह, अगर आपका जांच आश्वस्त कर रहा है और आपमें कोई लक्षण नहीं है तो आपको किसी उपचार की आवश्यकता नहीं है।
यदि आपके पास लक्षण अनुकूल नहीं हैं या यदि पेट के अंदर की स्थिति जानने के लिए अल्ट्रासाउंड एक बड़ा या जटिल पुटी या जो आकार में बढ़ता हुआ दिखाइ दे रहा है, तो आपको आगे की जांच और उपचार कराने की आवश्यकता है।
उपचार के क्या विकल्प हैं?
लक्षणों के आधार पर- जिसमें आपकी उम्र, आकार, पुटी का प्रकार और आगे बच्चे पैदा करने की इच्छा शामिल है, आपका चिकित्सक या तो आपको परंपरागत ढंग से इलाज कर सकता है या शल्यचिकित्सा का सुझाव दे सकता है।
शल्यचिकित्सा या तो कैमरे की सहायता से छोटे चीरे लगाकर किया जानेवाला शल्यचिकित्सा (लैप्रोस्कोपी) (छोटा-चीरा) या उदरगुहा तक जाने के लिए पेट के माध्यम से एक बड़े चीरे लगाने वाली शल्यप्रक्रिया/लैपरोटॉमी (खुली शल्यचिकित्सा) द्वारा की जाती है। लैपरोटॉमी की सलाह सामान्यत अगर पुटी बहुत बड़ा हो या दुर्लभ परिस्थिति जैसे कि कैंसर का संदेह होने पर दी जाती है । आपका स्त्रीरोग विशेषज्ञ आपके साथ इन प्रक्रियाओं पर चर्चा करेगा और आपको सलाह देगा कि आपकी स्थिति के लिए कौन सी प्रक्रिया सबसे अच्छी है।
प्रश्न:क्या अंडाशय पुटिका के लिए शल्यचिकित्सा का मतलब पूरे अंडाशय को हटाना है?
मासिक धर्म बन्द होने से पहले अंडाशय महत्वपूर्ण हॉर्मोन का उत्पादन करते हैं और इसलिए ज्यादातर मामलों में अंडाशय को संरक्षित करके केवल पुटी को हटा दिया जाता है। इसे पुटी-उच्छेदन (सिस्टेक्टॉमी) के रूप में जाना जाता है।
हालांकि ऐसी परिस्थितियां हैं जहां एक या दोनों अंडाशय को निकालना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, यदि पुटी बहुत बड़ा है और पूरे अंडाशय की जगह ले ली है या इतना मुड़ गया है कि रक्त की आपूर्ति पूरी तरह से कट गई है या विरल परिस्थिति जैसे कि कैंसर का संदेह है। शल्यचिकित्सा शुरू होने तक कौन सी शल्यचिकित्सा होनी है, इसके बारे में आपके शल्य चिकित्सक को पता नहीं हो सकता है।
प्रश्न:क्या संयुक्त खाने वाली गर्भनिरोधक गोलीयों की कोई भूमिका है?
संयुक्त खाने वाली गर्भनिरोधक गोलीयां लेने से एक साधारण पुटी को गायब होने में मदद नहीं मिलेगी हालांकि गोली लेने से भविष्य में पुटी का विकास रुक सकता है।
प्रश्न:क्या होगा अगर आप गर्भवती हैं और आपके पेट के अंदर की स्थिति जानने के लिए अल्ट्रासाउंड दिखाता है कि आपको अंडाशय पुटी है?
खैर, शुरुआती गर्भावस्था के दौरान अंडाशय पुटिका अक्सर पेट के अंदर की स्थिति जानने के लिए चिकित्सा अल्ट्रासाउंड जांच पर पाए जाते हैं । इनमें से अधिकांश गर्भावस्था के 14-16 सप्ताह तक नष्ट हो जाते हैं। यदि पुटी बड़ी या जटिल है, तो आपको गर्भावस्था के दौरान और आपके बच्चे के जन्म के बाद आगे के जांच की सुझाव की जा सकती है। गर्भावस्था के दौरान पुटी को हटाने के लिए ऑपरेशन का परामर्श केवल तभी दिया जाएगा जब आपको पुटी के कारण होने वाले दर्द महसूस हो या विरल परिस्थिति जैसे कि कर्क रोग का संदेह हो।
प्रमुख बिंदु:-
मासिक धर्म बन्द होने से पहले महिलाओं में अंडाशय पुटिका का होना सामान्य है।
मासिक धर्म बन्द होने से पहले अंडाशय में कर्क रोग होना दुर्लभ है।
पेट के अंदर की स्थिति जानने के लिए अल्ट्रासाउंड जांच आश्वासन देने का काम करता है।
छोटे सरल अंडाशय पुटिका को आमतौर पर उपचार की आवश्यकता नहीं होती है।
यदि आपकी शल्यचिकित्सा होती है तो यह आमतौर पर केवल पुटी को हटाने के लिए किया गया छोटा-ऑपरेशन होगा।
| --------------------------- | --------------------------- |