Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्यों कुछ लोगों के पैर हमेशा ठंडे रहते हैं? इस विटामिन की कमी समेत हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण
पैर ठंडे होने के कारण: आपने देखा होगा कि कुछ लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं। दरअसल, ये उनके शरीर की कुछ कमियों की ओर संकेत करती है।
क्या आपका शरीर गर्म रहता है और पैर हमेशा ठंडे (causes cold feet in hindi) रहते हैं? दरअसल, बहुत से लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं और समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है। दरअसल, इसके पीछे उनकी सेहत से जुड़ी गड़बड़ियां हैं। जी हां, जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है, उनके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खून हमारे शरीर में गर्मी पैदा करती है और जब ये कम होने लगती है तो शरीर ठंड पड़ जाता है। ऐसे में सबसे पहले इसका असर पैरों में दिखता है। लेकिन, इसके अलावा भी हमेशा पैर ठंडा रहने के पीछे कई कारण (pair thande hone ke karan) हैं, आइए जानते हैं।
1. विटामिन बी की कमी-What deficiency causes cold feet
विटामिन बी (Vitamin b) की कमी के कारण अक्सर लोगों के पैर ठंडे रहते हैं। दरअसल, विटामिन बी जो कि नियासिन भी कहता है ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है जिससे शरीर में सूजन को कम करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों में इसकी कमी होती है उनका ब्लड सर्कुलेशन कम होता है और इसकी वजह पैर हमेशा ठंडे रहते हैं।
2. ब्लड वेसेल्स में सूजन के कारण-Inflammation in the blood vessels
खराब लाइफस्टाइल और बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से शरीर में सूजन बढ़ जाती है। ऐसे में एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) नामक समस्या होती है। ये दिल से जुड़ी बीमारी है जिसमें शरीर का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रहता है और पैरों तक आते-आते ब्लड सर्कुलेशन इतना कम हो जाता है कि पैर ठंडे रह जाते हैं।
3. शरीर में आयरन की कमी से-Iron deficiency
शरीर में आयरन की कमी शरीर में ऑक्सीजन ले जाने वाली रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है जिसकी वजह से भी आपके पैर हमेशा ठंडे रह सकते हैं।
सर्दियों में न खाएं अंकुरित मेथी और मूंग, बढ़ सकती हैं शरीर में ये 3 समस्याएं
4. डायबिटीज के कारण-Diabetes
डायबिटीज के कारण को पैरों में न्यूरोपैथी की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपके पैर हमेशा ठंडे रहते है क्योंकि पैरों में तंत्रिका क्षति हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रहता है।
5. हाइपोथायरायडिज्म के कारण-Hypothyroidism
जब शरीर थायराइड हार्मोन का उत्पादन नहीं करता है, तो आपके शरीर का चयापचय प्रभावित होता है। चूंकि चयापचय दिल की धड़कन और शरीर के तापमान दोनों को नियंत्रित करता है। ये अंडरएक्टिव थायराइड ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है और ठंडे पैरों का कारण बन सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |