healthplanet.net

Posted on

Belly Fat Weight Loss: केवल पेट की चर्बी कम करना कैसे संभव है ?

जो लोग पेट की चर्बी वाले मोटापा से परेशान हैं वो वजन कम करने की तो सोचते हैं, लेकिन उनकी समस्या यह होती है कि क्या केवल पेट की चर्बी को कम करना संभव है ?
पेट की चर्बी कम (Belly Fat Weight Loss) करने के लिए मेटाबॉलिज्म को तेज करने के भी जरूरत होती है. जिसके के लिए नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट की जरूरत होती है. डाइट में कम कैलोरी और लो फैट वाली डाइट को शामिल करना होता है.
शरीर में फैट का जमाव हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है. हर किसी का मोटापा भी अलग-अलग तरह का होता है. किसी को पेट की चर्बी (Belly Fat) वाला मोटापा होता है. तो किसी के पूरे शरीर में फैट व मोटापा होता है. कुछ लोगों के जांघों में बहुत अधिक फैट जमा हो जाता है. शरीर के किसी भी अंग में अधिक फैट शरीर को बेकार बनाता है. बेहतर शरीर और हेल्थ के लिए अनुपातिक फैट होना चाहिए. पेट की चर्बी (Belly Fat Loss) की समस्या सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती है. हाल के वर्षों में इस परेशानी से लोग ज्यादा परेशान भी हुए हैं.

जो लोग पेट की चर्बी (Belly Fat Lose ) वाले मोटापा से परेशान हैं वो वजन कम करने की तो सोचते हैं, लेकिन उनकी समस्या यह होती है कि क्या केवल पेट की चर्बी को कम करना संभव है ? यह ऐसा सवाल है जिसका हल अभी तक नहीं निकला है. लेकिन इसके बारे में कुछ रिसर्च हुए हैं. अगर आप भी पूरे शरीर का वजन कम किये बिना सिर्फ पेट का मोटापा (Belly Fat burn) घटाना चाहते हैं तो क्या यह संभव है ? आइए जानते हैं.
क्या केवल पेट की चर्बी को कम करना संभव है ?

जब हम वजन कम करने के लिए किसी एक एरिया को सलेक्ट करते हैं तो उसे स्पॉट रिडक्शन कहते हैं. कई रिसर्च में यह आया है कि कभी-कभी स्पॉट रिडक्शन वेट लॉस प्लान सफल नहीं होता है.


जर्नल ऑफ स्ट्रेंथ कंडीशनिंग रिसर्च में प्रकाशित एक शोध के अनुसार 6 सप्ताह एब्स वर्कआउट भी एक इंसान के पेट की चर्बी को कम नहीं कर पाता है. एक अन्य रिसर्च की मानें तो 12 सप्ताह हाथ के वर्कआउट करने के बाद भी हाथ का फैट कम नहीं हुआ, जबकि हाथ की चर्बी ढीली से टाइट हो चुकी थी.

इन दोनों ही शोध से पता चलता है कि कई मामलों में वर्कआउट या एक्सरसाइज भी वजन घटाने में मदद नहीं करते हैं. खासकर पेट की चर्बी कम करने में ऐसा अक्सर होता है.



डॉक्टर और एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शरीर के विशेष हिस्से का जब हम वजन कम करना चाहते हैं, या मोटापा घटाना चाहते हैं तो कई बार यह सफल नहीं होता है. लेकिन अगर आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं तो फैट बर्न करने में मदद तो मिलती है.

मेटाबॉलिक रेट को लेकर एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आपको हाई मेटाबॉलिक रेट की जरूरत होती है. बेहतर मेटॉबालिक रेट के लिए नियमित एक्सरसाइज सबसे अच्छा माना जाता है.

एक्सपर्ट्स यह भी बताते हैं कि बेली फैट कम करने के लिए मेटाबॉलिक रेट ठीक करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. जितना अच्छा मेटॉबालिक रेट होता है उतना ही जल्दी पेट का मोटापा कम होता है. इसे वजन घटाने का सबसे अच्छा और नायाब तरीका माना जाता है.
यह कैसे होता है ?

अब यह समझना जरूरी है कि मेटाबॉलिक रेट बेली फैट को कैसे कम करता है. जब भी कोई इंसान वर्कआउट या एक्सरसाइज करता है तो शरीर से एक हार्मोन निकलता है. यह हार्मोन मेटाबॉलिक रेट को तेज करता है और शरीर में जमा फैट कम होने लगता है.

पेट, हाथ और छाती में जमा फैट या चर्बी मेटाबॉलिक रेट तेज होने पर ही कम होती है. मेटाबॉलिक रेट को बेहतर करने के लिए हेल्दी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज की जरूरत होती है.

इसके विपरीत कूल्हों, बट और जांघों में जो फैट जमा होता है वह आसानी से कम नहीं होता है. इसका कारण यह होता है कि इसका मेटाबॉलिक रेट से कोई संबंध नहीं होता है.
पेट कम करने की एक्सरसाइज

वैसे तो पेट कम करने की एक्सरसाइज के बारे में बहुत लोग लिखते हैं और पढ़ा भी जाता है. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कोई एक वर्कआउट पेट कम करने के व्यायाम के तौर पर नहीं जाना जा सकता है.

कई रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि एरोबिक, दौड़ना, स्विमिंग, साइकिल चलाने जैसी एक्सरसाइज पूरे शरीर को फिट रखने और वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे व्यायाम हैं. इसके अलावा इन वर्कआउट की मदद से पेट की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है.

इसके अलावा पेट की चर्बी कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म को तेज करने के भी जरूरत होती है. जिसके के लिए नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट की जरूरत होती है. डाइट में कम कैलोरी और लो फैट वाली डाइट को शामिल करना होता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info