Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. फल
फलों को छोटे टुकड़ों में काटें जिससे आपके बच्चे को उसे उठाने और खाने में आसानी हो। एक बात का ध्यान रखें कि फल छोटे और चबाने में आसान होने चाहिए। अन्यथा, यह बच्चे के गले मे अटक सकते हैं। उदाहरण के लिए, पूरा अंगूर देने के बजाय, उन्हें काट कर दें, क्योंकि पूरा अंगूर बच्चे के गले में अटक सकता हैं।
2. दूध
दूध हर बच्चे के लिए ज़रूरी होता है। यह अत्यधिक पौष्टिक होता हैं और बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायता करता है। यदि आप अपने बच्चे को स्तनपान करा रही हैं या यदि आप उसे गाय का दूध पिला रही हैं, तो ख्याल रखें की उसे बहुत ज्यादा दूध न पिलाएं । इससे उसकी भूख कम हो जाएगी और उसे ठोस भोजन खाने का मन नहीं करेगा।
3. सब्जी
अब आपका बच्चा कुछ सब्जियों को छोड़ कर जैसे ब्रोकोली और फूलगोभी आदि के अलावा अधिकांश सभी सब्ज़ियांखा सकता है। हालांकि आप इन्हें बच्चे को काटकर या थोड़ा मसल कर दे सकती हैं। आप चाहे तो नाश्ते के रूप में मसले हुए आलू या गाजर भी दे सकती हैं या फिर गाजर के टुकड़े करके उन्हें हाथ से पकड़ कर खाने के लिए दे सकती हैं। आ
4. मांस
सफेद मांस आपके बच्चे को अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता हैं। आप इसे पका कर और इसके छोटे टुकड़े करके र अपने बच्चे को खिला सकती हैं। मांस एक शक्तिवर्धक खाना है जो आपके बच्चे में दिनभर उर्जा बनाए रखता है। मांस 15 महीने के शिशु के लिए अच्छा भोजन हैं क्योंकि यह वह समय हैं जब बच्चा खाने को लेकर बेहद सक्रिय और शक्तिशाली हो जाता हैं।
5. दही
दही आपके बच्चे को देने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आमतौर पर, 6 महीने से बच्चों को दही दिया जा सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आपके बच्चे के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प भी हैं।
6. नट्स
अक्सर माता-पिता अपने बच्चे को मेवे देने के विचार से घबराते हैं क्योंकि अक्सर मेवे खाने से से बच्चों को एलर्जी हो जाती है। अगर आपके बच्चे को मेवों से एलर्जी नहीं है, तो आप बच्चे को ठोस आहार देने के साथ-साथ इसे भी दे सकती हैं ।
बस इस बात का ख्याल रखें कि आप मेवों को देने से पहले इसे छोटे टुकड़ो में तोड़ कर बच्चे को दें ताकि यह उनके गलें में न अटके आसानी से दे सकती हैं।
7. अनाज
आपके बच्चे के विकास के लिए अनाज देना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें भिन्न प्रकार के अनाज जैसे गेहूं, रागी, बाजरा, और राजगिरा के आटे से परिचित कराएं ।
| --------------------------- | --------------------------- |