Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कब आती है मांसपेशियों में कमजोरी? जानें कारण
विटामिन-डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप शरीर में इसकी कमी न होने दें और सही मात्रा में विटामिन-डी लें। इससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखने में मदद मिलती है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी है।
मांसपेशियों में कमजोरी आना यानी मांसपेशियों की गतिविधियों का ठीक से काम ना करना। यह समस्या एक आम समस्या है जो उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जो ज्यादा काम करने के कारण या शरीर में ताकत ना होने के कारण होती है। जब किसी व्यक्ति की मांसपेशियों में कमजोरी आती है तो उसके शरीर में गिरावट, जलन, शरीर में मरोड़, ऐंठन आदि लक्षण महसूस होते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि मांसपेशियों की कमजोरी के क्या कारण हैं? कैसे बचाव किया जा सकता है? इसके लक्षण क्या हैं? पढ़ते हैं आगे...
मांसपेशियों में कमजोरी के लक्षण
मांसपेशियों की कमजोरी से किन बीमारियों का सामना करना पड़ता है
1- शरीर में खून की कमी होना।
2- पोलियो हो जाएगा।
3- स्ट्रोक का खतरा।
4- थायराइड का बढ़ना।
5- बहुत लंबे समय तक कोई शारीरिक गतिविधि का ना करना।
6- हर वक्त थकान महसूस करना यानी क्रॉनिक फॉटिग सिंड्रोम।
7- नसों का दर्द यानी न्यूरोलॉजिया।
8- शरीर में कैल्शियम की कमी होना यानी हाइपर्कैल्सीमिया।
9- मांसपेशियों में खिंचाव की कमी आ जाना यानी हाइपोटोनिया।
क्यों होता है मांसपेशियों में दर्द
मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द निम्न कारणों से हो सकता है-
1- किसी व्यक्ति को किसी बीमारी का शिकार हो जाने पर या एक्सीडेंट होने पर गतिविधियों के ना कर पाने की स्थिति में यह दर्द उत्पन्न हो सकता है।
2- कोई व्यक्ति गलत आहार जैसे कि विटामिंस, मिनरल्स की कमी आदि के कारण भी मांसपेशियों में दर्द का शिकार हो जाता है।
3- अधिक मात्रा में परिश्रम करते हैं भी इस समस्या का शिकार हो जाते हैं।
4- दिमागी रोग जैसे कि डिप्रेशन आदि के कारण मस्तिष्क में कमजोरी आ जाती है।
5- खेल के दौरान चोट लगने से मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |