Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
त्वचा रूखी होने के १० कारण
क्या आप शुष्क (रूखी) त्वचा से परेशान हैं ? ऐसे बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से आपकी त्वचा रूखी हो सकती है , चाहे वो खराब मौसम के कारण हो या फिर त्वचा का रोग ग्रस्त होना भी एक कारण हो सकता है। ऐसे बहुत से कारण हैं जिनके बारे में आपको पता भी नहीं कि यह त्वचा के रूखेपन के कारण हो सकते हैं, जिनमें कुछ इस प्रकार है :
1. कठोर (कम क्रीम वाला) साबुन का उपयोग
त्वचा के शुष्क होने का एक मुख्य कारण यह भी हो सकता है-- डिटर्जेन्ट और कठोर साबुनों का प्रयोग करना। जब आप ऐसे साबुन से कपड़े या बर्तन धोते हैं तो ये आपके त्वचा की नमी को सोख लेते हैं और उसे सूखा बना देते हैं। अगर आपकी त्वचा पहले से ही शुष्क है, और आप बार-बार अपने चेहरे और हाथों को फेसवॉश या लिक्विड सोप से धोतें हैं तो इनसे आपकी त्वचा में खुजली और जलन पैदा हो सकती है,इस लिए जब भी बर्तन धोएं अपने हाथों पर दस्ताने पहन लें और हमेशा सौम्य (क्रीम युक्त ) साबुनों का प्रयोग अपने हाथों और चेहरे पर करें। और हैंडलोशन भी जरूर लगाएं।
2. मधुमेह
हो सकता है आप मधुमेह से पीड़ित हों और ये भी एक कारण हो सकता है त्वचा के शुष्क होने का। अगर आप बिना कारण अपनी त्वचा में रुखापन महसूस कर रहे हैं ,विशेष करके हाथों और पैरों की त्वचा पर तो ये उचित समय है कि आप अपने मधुमेह का परीक्षण अवश्य करा लें। खून में उच्च शुगर स्तर होने से रक्त संचार में कमी आती है और बार-बार पेशाब आने से शरीर में पानी की कमी आ जाती है। टाइप २ के मधुमेह की शुरुआती दौर में पहचान हो जाने पर दवाई और संतुलित आहार से इसे नियंत्रित किआ जा सकता है।
3.सूर्य की किरणें
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सूर्य के संपर्क में रहती तो हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणें त्वचा को नुकसान पंहुचा सकती हैं। वे इसे खुरदरा और पपड़ी नुमा कर सकती हैं। सूर्य की यू वी किरणें त्वचा की ऊपरी सतह के निचले भाग में जा कर कोलेजन को प्रभावित करतीं हैं जो कि आपकी त्वचा की देखरेख के लिए जिम्मेदार होती हैं। जिस कारण त्वचा में झुर्रियां ,सूजन और रूखापन आ जाता है। इस लिए हमेशा बाहर जाने से पहले अपनी त्वचा पर अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें। त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सिर पर हैट पहनें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।
4. तैरना
तैरना (स्विमिंग ) सेहत के लिए जितना लाभकारी होता है, उतना ही बूरा त्वचा और बालों के लिए होता है। पानी में क्लोरीन की सही मात्रा आपके बालों और त्वचा को उतना नुकसान नहीं पहुँचाते जितना नुकसान अधिक क्लोरीन वाले स्विमिंग पूलों से होता है। लम्बे समय तक पूल में रहने से यह त्वचा की तैलीय सतह को नष्ट कर देती है। तैलीय सतह आपकी त्वचा की नमी को अंदर सील करके रखती है। इस लिए ये जरुरी है कि तैरने से पहले और बाद में हमेशा अच्छा नमी युक्त लोशन या क्रीम जरूर लगाएं।
5.परिपक्व त्वचा (एजिंग स्किन)
अक्सर चालीस की उम्र के आसपास औरतें महसूस करती हैं उनकी त्वचा पहले से रूखी हो रही है। ये इस लिए होता है क्योंकि त्वचा अपना लचीलापन खो रही होती है, या दूसरे शब्दों में ये कहें कि परिपक्व (बूढ़ी ) हो रही है। इसके साथ ही आपको बुढ़ापे के दूसरे लक्षण भी नज़र आने लगते हैं जैसे बारीक़ रेखाएं ,झुर्रियां आदि। यहाँ तक कि तैलीय त्वचा वाली औरतें भी ये महसूस करती है कि उनकी त्वचा रूखी हो रही है। त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए नमी युक्त क्रीम और लोशन लगाना ज़रूरी हो जाता है। एंटी एजिंग सीरम और ऐसे उत्पादों का चयन करें जो नमीयुक्त (वॉटर बेस्ड ) हो। जिससे कि आपकी त्वचा में रूखापन न आए। पढ़े: चॉकलेट फेस मास्क से रूखी त्वचा को नम करें
6. दवाईयों का असर
अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित या पीड़ित हैं,तो आप महसूस करेंगे की आप की त्वचा में रूखापन आ रहा है और उसमे खुजली या जलन भी हो रही है। ये स्ट्रांग दवाईयों की मात्रा और साइड इफेक्ट्स की वजह से होता है। इस तरह की शुष्कता से बचने के लिए आपको अपने आहार को बेहतर बनाना होगा। इस तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए सब्जियां, ताज़े फल और सलाद ज़्यादा खाना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी चाहिए। जंक फ़ूड न खायें। अपनी त्वचा को नमी युक्त रखें ताकि जलन से बचा जा सके। पढ़े: पपीता फेस पैक से रूखी त्वचा को सुन्दर बनायें
7. त्वचा का रोग ग्रस्त होना
त्वचा की बीमारियां जैसे सोराइसिस और एक्ज़िमा अक्सर उन लोगों को होता है जिनकी त्वचा रूखी होती है। अगर आपकी त्वचा पर बहुत खुजली और दर्द हो रहा है और उस पर लाल धब्बे दिख रहे हैं, तो आप सोराइसिस से पीड़ित हैं। एक्ज़िमा अलग अलग समय ,अलग लक्षणों के साथ उभरता है। जैसे पपड़ीदार ,सूखी और छालेदार त्वचा। अगर आप अपनी त्वचा पर सूखापन, लाल दाने आदि देखते हैं तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ को दिखाएँ।
8.गर्म पानी से स्नान
अगर आप ज्यादा समय तक गरम पानी से स्नान करते हैं तो आपकी त्वचा रूखी होनी शुरू हो जाएगी। गरम पानी त्वचा की ऊपरी सतह (एपिडर्मिस ) को प्रभावित करता है ,जिसके अंदर केराटिन और तेल की परत होती है ,जो शरीर की नमी को बरकरार रखते हैं। पानी की गर्मी और साबुन दोनों मिल कर इस परत को हटा देते हैं ,जिस कारण आपकी त्वचा रूखी होने लगती है। अगर आपकी त्वचा पहले से शुष्क है तो गरम पानी से स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
9. हाइपोथायरायडिज्म
अगर आप हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित हैं तो भी आपकी त्वचा शुष्क हो सकती है। ऐसी स्थित में थायरॉयड ग्लैंड्स कम मात्रा में थायरॉयड हॉर्मोन्स उत्पन्न करते हैं जिसकी वजह से तेल ग्रंथियों और पसीने की ग्रंथियों की क्रिया कम हो जाती है जो सूखी त्वचा का कारण बनती हैं। इस रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए तेल या क्रीम का प्रयोग जरूर करें।
10. शुष्क मौसम
जब मौसम बहुत ज्यादा ठंडा या बहुत गरम होता है तब उससे त्वचा में नमी की कमी होने लगती है। स्थिति तब और भी ख़राब हो जाती है जब कमरे में हीटर का इस्तेमाल हो रहा हो। इससे वातावरण में नमी बिलकुल खत्म हो जाती है। लगातार गरम या ठंडी हवाओं के झोंके त्वचा में पहले से भी ज्यादा जलन पैदा करते हैं। इस समस्या का समाधान यही है कि अपनी त्वचा को मॉश्चराइज़ (नमी युक्त) करें।
| --------------------------- | --------------------------- |