Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या आपका भी सूखता है गला? एक्सपर्ट से जानें, लक्षण, कारण और बचाव
गले में सूखापन महसूस करना एक आम समस्या है। लेकिन इसके पीछे कारण गंभीर हो सकते हैं। आइये जानतें है लक्षण, कारण और उपचार...
क्या आपका भी सूखता है गला? एक्सपर्ट से जानें, लक्षण, कारण और बचाव
सर्दी के मौसम में आम तौर पर गलत टिप्पणी की समस्या हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में चलने वाली हवा से श्वसन तंत्र के संक्रमण अधिक सक्रिय हो जाते हैं। वह जल्दी आक्रमण करते हैं। गला सूखना किसी मामूली समस्या का संकेत हो सकता है। लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर को दिखा लेना जरूरी होता है। डॉक्टर बताते हैं कि यह समस्या किन कारणों से होती है। साथ ही ये जीवन शैली में बदलाव जैसे शराब, चाय, कॉफी, धूम्रपान आदि को छोड़ने की सलाह भी देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की गला सूखना क्या है? इसके लक्षण, कारण और बचाव क्या हैं?
क्यों सूखता है गला?
अक्सर गले में दर्द, शरीर में पानी की कमी या गले में किसी प्रकार की एलर्जी के कारण यह स्थिति पैदा होती है। वैसे तो यह एक आम समस्या है जो सर्दियों के मौसम में देखी जाती है लेकिन शरीर को इसके कारण काफी परेशानी महसूस होती हैं। आमतौर पर इसके लक्षण भी ज्यादा समय तक शरीर में नहीं रहते।
गला सूखने के लक्षण
आमतौर पर जिन लोगों का गला सूखता है वह काफी परेशान और दर्द में होते हैं। ऐसे में इसके कारण कई समस्याएं होने लगती है जो निम्न प्रकार हैं-
1- बुखार आ जाना
2- सांस लेने में परेशानी होना
3- सुस्ती महसूस करना
4- ठंड महसूस करना
5- मांसपेशियों में कमजोरी आ जाना
6- शरीर में दर्द होना
7- गला बैठना
8- सीने में जलन महसूस करना
9- उल्टी आना
10-सूखी खांसी होना
11- गले में दर्द होना
12- खाना निगलने में परेशानी महसूस करना
13- गले में टॉन्सिल या सफेद दाग का बनना।
| --------------------------- | --------------------------- |