healthplanet.net

Posted on

छह महीने का हो जाने पर आपका शिशु दुनिया को उतनी ही अच्छी तरह से देख व सुन सकता है, जितना की आप। जैसे-जैसे शिशु बढ़ता और विकसित होता है, वह रोने के साथ-साथ संचार के अन्य तरीके भी सीखेगा ताकि आपकी प्रतिक्रिया हासिल कर सके। इसलिए तैयार रहें कि अब वह कुलबुलाकर, बड़बड़ाकर और अलग-अलग मुखाकृतियों व भावों के जरिये अपनी बात रखने के लिए मेहनत करेगा।

आपके शिशु को शायद "बा", "मा", "गा" जैसे अक्षरों को या अन्य स्वर-व्यंजनों के मेल को बार-बार दोहराना भी अच्छा लग सकता है। वह इनके साथ एक या दो अक्षर जोड़कर और अधिक जटिल आवाजें भी निकाल सकता है।

आप शिशु के संचार के प्रयसों पर जितनी अधिक प्रतिक्रिया देंगी, वह उतना ही अधिक सीखेगा। इसलिए उसे बोलकर या शारीरिक संकेतों के जरिये पर्याप्त प्रतिक्रिया दें। अपना सिर हिलाना, शिशु जिन चीजों को देख रहा है उनकी तरफ इशारा करके उनका नाम बताना और उसकी बड़बड़ाहट का जवाब देना आदि सभी उसका भाषा कौशल विकसित करने में मदद करेंगे।

शिशु को अपने आसपास की चीजों को देखने-खोजने के लिए मैं कैसे प्रोत्सहित कर सकती हूं?
शिशु अपनी दुनिया को देखने-समझने के लिए अपनी सभी ज्ञानेंद्रियों का इस्तेमाल करता है। आप सुनिश्चित करें कि शिशु के आसपास बहुत सी सुरक्षित चीजें होंं, जिन्हें वह देख, छू व सुन सके और मुंह में डाल सके।

शिशु को रबड़ की मुलायब गेंद को पिचकाने, फूले हुए खिलौने को थपथपाने] ठंडे टीथर को चबाने और खिलौनों में से आवाज सुनना काफी खुशी देगा। शिशु को विभिन्न रंगों, अवाजों और बनावटों के बारे में समझने के लिए प्ले जिम या एक्टिविटी सेंटर एक अच्छा विकल्प है।



छह माह की उम्र का मेरा शिशु क्या कर सकता है?
उन संकेतों पर ध्यान दें, जो यह दर्शातें हैं कि शिशु अब ठोस आहार खाने के लिए तैयार है। शिशु के पहली बार भोजन खाने के पल को आप जरुर कैमरे में कैद करना चाहेंगी, इसलिए अपना फोन या कैमरा साथ ही रखें। खाना खाते हुए शिशु का गंदा होना तय है!

आपके शिशु को अब आराम से पलटना आ गया होगा। पलटना आना, चलना-फिरना शुरु करने की दिशा में प्रारंभिक कदम होता है। कुछ ही महीनों में आपका शिशु घुटनों के बल चलना भी शुरु कर सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info