healthplanet.net

Posted on

मेथी खाने से पहले जान लें इसके नुकसान:-

पाचन की दिक्कत

मेथी का सेवन वैसे पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो पेट खराब हो सकता है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर करता है. मेथी दस्त, मतली और गैस की वजह बन सकती है.

शुगर लेवल कम करे

मेथी शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है. मेथी में मौजूद पोषक तत्व शुगर को बहुत कम कर सकते हैं, जिससे शुगर लेवल ज्यादा नीचे जा सकता है. ये सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर

मेथी की पत्तियों में सोडियम की मात्रा कम होती है. लो सोडियम हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकता है. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने पर मेथी के पत्तों के सेवन से बचना चाहिए.

सांस की बीमारी

मेथी की तासीर वैसे गर्म होती हैं, लेकिन ये सांस से जुड़ी परेशानियों की वजह भी बन सकती है. मेथी के दानों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

प्रेग्‍नेंट महिलाओं को लेने से बचना चाहिए

प्रेग्‍नेंट महिलाओं में ब्‍लड क्‍लाटिंग स्‍लो हो जाता है। इसलिए उन्‍हें मेथीदाना लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा, बहुत सी प्रेग्‍नेंट महिलाओं ने शिकायत की है कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान मेथी का सेवन करने से कई तरह की पाचन समस्याएं होती हैं, जैसे मतली, सामान्य परेशानी से लेकर पेट खराब, गैस, सूजन और यहां तक कि दस्त भी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info