healthplanet.net

Posted on

मेथी को पानी में उबालकर पीने के फायदे-

1. पाचन को ठीक रखे

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो आप मेथी को पानी में उबालकर पी सकते हैं। मेथी का पानी अपच, कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिला सकता है। दरअसल, मेथी में मौजूद एंजाइम्स अग्नाशय को को एक्टिव करता है, इससे पाचन क्रिया अच्छी बनी रहती है। आपको बता दें कि मेथी में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

2. सर्दी जुकाम से राहत दिलाए

मेथी की तासीर बेहद गर्म होती है। अगर आपको सर्दी, जुकाम या खांसी हो रही है, तो आप मेथी के बीजों को पानी में उबालकर ले सकते हैं। रोजाना सुबह, शाम मेथी का पानी पीने से आपको काफी आराम मिल सकता है। मेथी का पानी बलगम वाली खांसी से भी राहत दिला सकता है।

3. वजन कंट्रोल में रखे

अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो मेथी को पानी में उबालकर पी सकते हैं। इसके लिए आप मेथी के बीजों को पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर सुबह उठकर इस पानी को उबाल लें और छानकर पी लें। आपको बता दें कि मेथी में फाइबर होता है, इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रह सकता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

4. आंतों को हेल्दी बनाए रखे

अगर मेथी को पानी में उबालकर नियमित रूप से सेवन किया जाता है, तो इससे आपकी आंते हेल्दी बनी रहेंगी। आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप दिन में एक बार मेथी का पानी पी सकते हैं। जब आंतें हेल्दी रहती है, तो आप भी अच्छा महसूस कर सकते हैं। मेथी का पानी पीने से आप आंतों की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

5. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखे

मेथी को पानी में उबालकर पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रह सकता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए आप कुछ समय तक रोजाना मेथी को पानी में उबालकर पी सकते हैं। लेकिन अगर आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर मेथी का पानी पी सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए भी मेथी का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

मेथी के बीजों को पानी में उबालकर पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। मेथी की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में मेथी के बीजों को पानी में उबालकर पीना लाभकारी हो सकता है। लेकिन जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, या जिन्हें त्वचा संबंधी कोई रोग है, जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर मेथी को पानी में उबालकर (Boiled Fenugreek Benefits in Hindi) लेना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info