Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्मियों में भिगोकर खाएं कच्चा बादाम (मूंगफली), सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे :-
जोड़ों में दर्द से आराम
जोड़ों और कमर में दर्द की परेशानी को कम करने के लिए भी मूंगफली को भिगोकर खाया जा सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम जोड़ों और कमर में दर्द से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। मूंगफली का स्वाद बेहतर करने के लिए आप इसे सलाद के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर
कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। दरसअल, जब आप कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए कच्ची मूंगफली का सेवन किया जा सकता है।
कैंसर से करे बचाव
कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से रोकथाम करने में असरदार है। साथ ही इसमें कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर रोगियों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन छिलकर करें।
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
कच्ची मूंगफली का सेवन मांसपेशियों को टोंड करने में असरदार होता है। नियमित रूप से बादाम की तरह कच्ची मूंगफली का सेवन करने सेस आपकी मांसपेशियों का विकास बेहतर तरीके से होता है। इससे आपका लुक बेहतर होता है। साथ ही धीरे-धीरे मसल्स टोंड बेहतर हो सकता है।
गैस और एसिडिटी को करे दूर
गर्मियों में गैस और एसिडिटी की परेशानी काफी ज्यादा होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप रोजाना कच्चा बादाम को पानी में भिगोकर खाएं। इसमें मौजूद पोटेशियम, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीज, आयरन इत्यादि पोषक तत्व पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकती हैं। खाली पेट कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से गैस और एसिडिटी से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा रात में हैवी खाने की इच्छा न हो, तो आप इसे एक बेहतर विकल्प के तौर पर लंच में शामिल कर सकते हैं।
एनीमिया से छुटकारा
कच्ची मूंगफली को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसे में एनीमिया रोगियों के लिए कच्ची मूंगफली का सेवन लाभकारी हो सकता है।
कच्ची मूंगफली में मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त करती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से एनीमिया की शिकायत कम हो सकती है।
डायबिटीज से करे बचाव
भीगी हुई कच्ची मूंगफली का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इससे डायबिटीज जैसी परेशानी से बचाव हो सकता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
| --------------------------- | --------------------------- |