healthplanet.net

Posted on

1 दिन में कितनी मूंगफली खाएं? मूंगफली खाने के बाद क्या नहीं खाएं? जानें 15 सवालों के जवाब

Peanuts in Hindi: सर्दियों में मूंगफली का सबसे ज्यादा सेवन इसलिए किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. ऐसे में लोगों को मूंगफली से जुड़े सवालों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मूंगफली से जुड़े सवालों के जवाब क्या हैं. पढ़ते हैं आगे...


मूंगफली की तासीर कैसी होती है?

बता दें कि मूंगफली की तासीर गर्म होती हैं. इसलिए सर्दियो में इसका सेवन सेहत को कई समस्याओ से बचा सकता है.

1 दिन में कितनी मूंगफली खाना चाहिए?

जैसा कि हमने पहले भी बताया मूंगफली की तासीर गर्म ऐसे में आप सर्दी में इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं. आप एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं.

मैं एक दिन में कितने ग्राम मूंगफली खा सकता हूं?

बता दें कि एक दिन में आप 1.5 औंस 1.5 Ounces मूंगफली खा सकते हैं. इससे फैट और कोलेस्ट्रॉल का लेवल दोनों कम हो सकता है.

मूंगफली खाने का सही तरीका क्या है?

आप मूंगफली को ऐसे डायरेक्ट भी खा सकते हैं. इससे अलग आप चाहें तो पीनट बटर को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं.

क्या हर रोज मूंगफली खाना ठीक है?

हां, सर्दियों में आप रोज मूंगफी का सेवन कर सकते हैं. लेकिन यदि आपको सेहत से जुड़ी अन्य समस्या हैं तो ऐसे में एख बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

रात को मूंगफली खाने के फायदे

यदि रात को मूंगफली खाई जाए तो इससे न केवल पाचन शक्ति को बढ़या जा सकता है बल्कि वजन को भी कम किया जा सकता है.

peanuts khane ke fayde in hindi

अल्जाइमर रोग होने पर व्यक्ति की याददाश्त प्रभावित हो सकती है. ऐसे में आप मूंगफली के सेवन से इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

peanuts benefits for diabetes

मधुमेह से पीडित लोग मूंगफली का सेवन कर सकते हैं. इसके आलावा मूंगफली का घर पर पीनट बटर बनाकर खाया जाए तो इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है.

peanuts benefits for skin

मूंगफली के सेवन से त्वचा को सुरक्षित बनाया दा सकता है और स्किन को पोषण मिलता है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर त्वचा के संतुलन को बिगड़ाने से बचाता है.

मूंगफली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

मूंगफली खाने के बाद व्यक्ति को पानी नहीं पीना चाहिए. इससे अलग दूध, आइस्क्रीम, खट्टे फल आदि का सेवन करने से भी बचें.

मूंगफली कब नहीं खानी चाहिए?

जब व्यक्ति को गैस, कब्ज, ब्x200dलोटिंग या अपच जैसी समस्या होती है तब व्यक्ति को मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info