Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पिंपल्स व एक्ने मार्क्स हटाने के घरेलू नुस्खे :-
1. संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में दाग-धब्बे हल्के करके त्वचा की रंगत निखारने वाला गुण होता है. इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पिंपल्स के दाग को हल्का कर देता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच कच्चा शहद लेकर अच्छी तरह मिलाएं और एक पेस्ट बना लें. इसके बाद दाग-धब्बों वाली जगह पर इस पेस्ट को लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. हर एक दिन छोड़कर इस नुस्खे का इस्तेमाल करें.
2. बेसन
त्वचा का पीएच लेवल बनाए रखने व त्वचा साफ करने के लिए बेसन काफी उपयोगी है. मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के इस उपाय के लिए 1 चम्मच बेसन, गुलाब जल व आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें. बेहतर परिणाम के लिए एक दिन छोड़कर इस उपाय को अपनाएं.
3. चेहरे के दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे हल्के करने में मदद मिलती है. चेहरे के दाग हटाने के लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच पानी को अच्छी तरह मिलाकर दाग-धब्बों पर लगाएं. 10-12 मिनट सूखने के बाद पानी से धो लें. हर रोज इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे कम हो जाते हैं.
4. हल्दी का इस्तेमाल
मुंहासों व फुंसी के दाग हटाने के लिए हल्दी का उपयोग काफी फायदेमंद होता है. इस उपाय को इस्तेमाल करने के लिए 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर के साथ 1 चम्मच नींब का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. एक दिन छोड़कर इस उपाय का इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा.
| --------------------------- | --------------------------- |