Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भीगे मुनक्के खाने से सेहत को मिलते हैं 6 जबरदस्त फायदे :-
भीगे मुनक्का के फायदे- Soaked Munakka Benefits-
1. ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
हाई बीपी के रोगियों के लिए भीगे मुनक्का का सेवन बहुत लाभकारी है, यह कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर होता है जो हाई बीपी को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
2. नहीं होती शरीर में खून की कमी
मुनक्का में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, साथ ही यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का भी अच्छा स्रोत है। दोनों ही हीमोग्लोबिन बढ़ाने और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह एनीमिया (खून की कमी) वाले लोगों के लिए बहुत लाभकारी है।
3. हड्डियों और दांतों नहीं होते कमजोर
मुनक्का में कैल्शियम के साथ ही बेरॉन और पोटेशियम भी होता है, जिससे यह हड्डियों को फ्रैक्चर से बचाने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मददगार है। नियमित भीगे मुनक्के खाने से हड्डियों मजबूत होती हैं और दांतों की समस्याएं भी दूर होती हैं। यह दांतों की कैविटी और मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में भी मददगार है।
4. पेट को रखे स्वस्थ
भीगे मुनक्का खाने से पाचन मजबूत होता है, क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है। यह पेट की कई समस्याओं जैसे पेट में गैस, कब्ज, अपच, मल त्याग में परेशानी आदि को भी दूर करने में लाभकारी है। साथ ही आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।
5. त्वचा और बालों के रखे स्वस्थ
शरीर में खून की कमी दूर करने के साथ ही, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मुनक्का फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक कणों से लड़ने में मददगार है और टॉक्सिन्स को नष्ट करता है। यह त्वचा की खुजली, एलर्जी, कील-मुंहासे दूर करने और बालों का झड़ना रोकने, डैंड्रफ, स्कैल्प की खुजली, सोरायसिस आदि समस्याएं भी दूर करता है।
6. वजन प्रबंधन में है मददगार
फाइबर से भरपूर मुनक्का आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है, यह आपके पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करता है। इस तरह यह आप कम खाते हैं और अधिक कैलोरी बर्न करते हैं, जिससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है। यह अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग को करने में भी मददगार है।
यह भी ध्यान रखें:
उपरोक्त स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए आपको रात को सोने से पहले किसी कप या बाउल में 5-6 मुनक्का भिगोकर रखना है, फिर सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीनी है और उसे बाद बीज निकालकर मुनक्का का सेवन करना है। इससे अद्भुत फायदे मिलेंगे। लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।
| --------------------------- | --------------------------- |