Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
ग्लो बढ़ाने के लिए विटामिन-ई
आप अपनी त्वचा पर विटामिन-ई का कैप्सूल काटकर इसका तेल सीधे त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं. इसे आप अपने नाइट स्किन केयर रेजीम में भी शामिल कर सकते हैं और डे-केयर में भी. जब भी आपके पास समय हो इस तेल को त्वचा पर लगाएं. हालांकि ग्लो बढ़ाने के लिए बेहतर रहेगा कि आप इसे रात को त्वचा पर लगाकर सो जाएं. एक ही दिन में आपको फर्क दिखाई देगा.
सर्दियों के स्वागत के लिए
दिवाली के बाद मौसम में एकदम से ठंडक बढ़ने लगती है. सिर्फ गर्मियों में स्किन डैमेज से बचाने और ग्लो मेंटेन करने के लिए ही नहीं बल्कि आप सर्दियों में होने वाली त्वचा और बाल संबंधी कई समस्याओं से बचने के लिए विटामिन-ई कैप्सूल का उपयोग कर सकते हैं. जैसे...
होंठ फटने से बचाने के लिए
त्वचा पर रूखापन होने से बचने के लिए
एड़ियों को फटने से बचाने के लिए और फटी एड़ियों को हील करने के लिए
बालों को ड्राइनेस से बचाने के लिए
सिर का डैंड्रफ हटाने के लिए
क्यूटिकिल्स को सुंदर और सॉफ्ट बनाने के लिए
ऑइली स्किन वालों के लिए भी जबरदस्त
आमतौर पर ऑइली स्किन वाले अपने चेहरे पर कोई भी ऐसी क्रीम या तेल लगाने से बचते हैं, जो स्किन में ऑइल सीक्रेशन को बढ़ाए. लेकिन विटामिन-ई का उपयोग ऑइली स्किन का ग्लो भी मेंटेन करता है साथ ही ऐक्ने और पिंपल होने से भी रोकता है. यदि आपकी त्वचा ऑइली है और आप ऐक्ने या पिंपल की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी त्वचा पर विटामिन-ई का उपयोग शुरू कर देना चाहिए.
बालों के लिए विटामिन-ई का उपयोग
विटामिन-ई बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है. आप अपने बालों पर सर्दी-गर्मी-बरसात हर मौसम में इसका उपयोग कर सकते हैं. बालों कि किन समस्याओं में विटामिन-ई बहुत लाभ देता है, पहले उनके बारे में जानें.
बालों का दोमुहा होना
बालों का टूटना
बालों की चमक कम होना
बालों का डैमेज होना
बाल पतले होना
बाल बेजान दिखना
बालों पर विटामिन-ई लगाने के फायदे
बालों पर विटामिन-ई लगाने से डैमेज बालों की रिपेयरिंग स्पीड बढ़ जाती है, पतले बाल मोटे होने लगते हैं, बालों का झड़ना कम होता है और बाल शाइनी बनते हैं.
अब सवाल यह उठता है कि बालों पर विटामिन-ई कैसे लगाएं? तो बालों पर विटामिन-ई लगाने के लिए आप इसे हेयर मास्क में मिक्स कर सकते हैं या फिर अपने हेयर ऑइल में मिलाकर लगा सकते हैं. बेहतर रिजल्ट के लिए आप कैस्टर ऑइल यानी अरंडी के तेल में विटामिन-ई मिलाकर बालों में मसाज करें और फिर 35-40 मिनट बाद शैंपू कर लें.
| --------------------------- | --------------------------- |