healthplanet.net

Posted on

क्या खांसी एक बीमारी है? जानें खांसी के कारण, लक्षण और इलाज

आमतौर पर खांसी का इलाज (Cough treatment) करने की जरूरत नहीं होती। लेकिन यहां जानें कि कब आपको इसे डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है।
खांसी (Cough) एक आम समस्या है। आमतौर पर जिंदगी में हमें इसका सामना कई बार करना पड़ता है। मगर कोविड-19 के माहौल में खांसी की समस्या चिंता व डर की स्थिति बना देती है। लेकिन खांसी एक आम बीमारी है, जिसके बारे में जागरुकता होना जरूरी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

खांसी की समस्या क्या है? (What is Cough)
खांसी एक रिएक्शन है, जो हमारा शरीर श्वसन मार्ग या फेफड़ों में किसी इंफेक्शन या बाहरी तत्व के आने से देता है। हमारा शरीर फेफड़ों से तेज हवा का धक्का बाहर निकालता है, ताकि श्वसन मार्ग या फेफड़ों में फंसा हुआ कोई कण, सूक्ष्मजीव, रोगाणु आदि मुंह के रास्ते बाहर निकल जाए। किसी आम इंफेक्शन के कारण दो से तीन हफ्ते तक खांसी की समस्या रह सकती है।


खांसी के प्रकार कितने होते हैं? (Types of Cough)
खांसी के निम्नलिखित प्रकार हो सकते हैं। जैसे-

एक्यूट खांसी (Acute Cough)- यह खांसी दो से तीन हफ्ते तक रह सकती है और अपने आप ठीक हो जाती है।
सबएक्यूट खांसी (Subacute Cough)- इसका समय तीन से आठ हफ्तों तक का हो सकता है।
क्रोनिक खांसी (Chronic Cough)- क्रोनिक खांसी आठ हफ्तों से ज्यादा हो सकती है और यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है।

अन्य प्रकार

सूखी खांसी (Dry Cough)
बलगम वाली खांसी (Productive Cough)
काली खांसी/कुकुर खांसी (Whooping Cough)
नॉक्टर्नल खांसी (रात में होने वाली खांसी) (Nocturnal Cough)

खांसी के लक्षण (Cough Symptoms)
हालांकि, खांसी खुद एक लक्षण की तरह है। मगर इसके साथ आपको कुछ और लक्षण भी दिख सकते हैं। जैसे-

गले में खराश
बुखार
ठंड लगना
सांस की नली में सूजन
गले में दर्द
छाती में दर्द
नाक का बहना
बदन दर्द
सिरदर्द
उल्टी
साइनस इंफेक्शन, आदि

खांसी के गंभीर लक्षण
अगर आपको खांसी के साथ ये लक्षण दिखाई दें, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह फेफड़ों के कैंसर या फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है।

भूख कम लगना
वजन घटना
खाना या पानी निगलने में दिक्कत
बलगम के साथ खून आना
अत्यधिक थकान महसूस होना

खांसी किन कारणों से हो सकती है? (Causes of Cough)
खांसी के कारण उसके प्रकार पर निर्भर कर सकते हैं। जैसे-

सूखी या ड्राई कफ- इस प्रकार की खांसी के पीछे सांस मार्ग या फेफड़ों में बैक्टीरियल व वायरल इंफेक्शन, सर्दी, फ्लू, अस्थमा, एलर्जी, धूल-मिट्टी, साइनसाइटिस, लैरींगाइटिस आदि कारण हो सकते हैं।

बलगम वाली खांसी- इसके पीछे फ्लू, निमोनिया, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, ठंड लगने जैसी समस्या कारण हो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info