Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Pregnancy 17th Week symptoms : अब बढ़ सकता है पैरों में दर्द और ऐंठन
इस सप्ताह में वजन बढ़ने और बेबी बंप निकलने की वजह पैरों में दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है। खुशी की बात तो ये है कि अब आपका बच्चा आपकी आवाज सुन सकता है।
आप अपनी प्रेगनेंसी के 17वें हफ्ते में हैं। आप और आपका बेबी दोनों ही तेजी से डिलिवरी की ड्यू डेट की ओर बढ़ रहे हैं। अधिकांश शरीरिक समस्याएं दूर हैं, अब आप अपने बच्चे के बारे में सोचने लगे होंगे। आइए देखते हैं इस हफ्ते आप कैसा महसूस करेंगे।
प्रेगनेंट महिला के शरीर में बदलाव
प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही के इस सप्ताह में थकान या मतली जा चुकी होगी। शिशु के बढ़ने की वजह से आपके गर्भाशय और पेट का आकार भी बढ़ रहा होगा। इसकी वजह से अब आपको जल्दी जल्दी सीने में जलन या अपच जैसी पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
शिशु के साथ प्लेसेंटा भी बढ़ रहा है। प्लेसेंटा की मदद से बच्चे को पोषण मिलता है। प्रेगनेंसी के खत्म होने पर प्लेसेंटा का वजन लगभग 500 ग्राम होता है। बाल घने और स्किन ग्लोइंग बनेगी। इस समय 10 में से एक महिला को स्ट्रेस या बेचैनी महसूस होती है।
आपका बच्चा
आपका बच्चे का वजन अब करीब 140 ग्राम के आसपास होगा। आकार समझ लें करीब 13 सेंटीमीटर लंबा हो गया होगा। अब वह आपकी आवाज और स्पष्टता से सुन पा रहा होगा। इस समय अगर आप कुछ गुनगुनाएं तो वह भी आवाज के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।
प्रेगनेंसी के 17वें हफ्ते के लक्षण
आपके 17वें हफ्ते के लक्षण बहुत कुछ 16वें हफ्ते वाले ही होंगे। कुछ नए लक्षणों की चर्चा की जाए तो आप देखेंगे:
पेट पर काली लकीर :
आप अपने पेट पर एक काली लकीर देख रहे होगे तो पेट के बीचोंबीच नाभि के नीचे तक जाती है। इसे लिनिया निग्रा कहते हैं। डिलीवरी के बाद यह अपने आप गायब हो जाती है। यह सामान्य है यह पेट की त्वचा के फैलने से बनती है।
त्वचा पर धब्बे :
आपकी गर्दन, चेहरे और हाथों पर गहरे रंग के धब्बे नजर आने लगे होंगे। 50 से 70 प्रतिशत महिलाओं में ये लक्षण दिखाई देते हैं। ये सामान्य हैं। इनसे बचने के लिए बेहतर है आप ज्यादा समय तेज धूप में न निकलें।
पाचन संबंधी गड़बड़ियां
: सीने में जलन, कब्ज बरकरार रहेगी। ऐसा आपके गर्भाशय के बढ़ते आकार की वजह से है। इससे बचने के लिए एक साथ अधिक खाना खाने की जगह थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। सुबहशाम हल्की कसरत या टहलना जारी रखें।
साइटिका का दर्द :
कुछ महिलाओं में किसी एक पैर में तेज दर्द हो सकता है। ऐसा साइटिका नर्व में दर्द की वजह से होता है। यह दर्द कमर, कल्हे से होते हुए आपके पैरों तक पहुंच सकता है। आपके और आपके बढ़ते बच्चे के वजन की वजह से ऐसा हो रहा है। अधिक खड़े होने से बचें। करवट लेकर सोएं, घुटने और टखने के बीच तकिया रखें।
अन्य लक्षण :
इसके अलावा आपको थकान, नींद से संबंधी परेशानियां, मसूड़ों में सूजन और खून आने, पेट के एक तरफ दर्द, सिरदर्द, नाक से खून आना, पेट फूलना, कब्ज, अपच, सीने में जलन, ब्रेस्ट में दर्द, पैरों में ऐंठन, गर्मी लगना, चक्कर आने, हाथ और पैरों में सूजन, यूरीन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेगनेंट महिलाएं इस समय क्या करें
अब फ्लैट हील पहनना बंद कर दें। पेट निकलने की वजह से अब आपको पोस्चर पर ध्यान देना होगा। अभी आप दर्द को दूर करने के लिए मालिश की मदद ले सकती हैं। शरीर को आराम देने के लिए मालिश सबसे अच्छा तरीका है। कोई और तकलीफ होने पर अपने डॉक्टर से बिना देर किए संपर्क करें, लेकिन घबराएं नहीं।
संतुलित डायट लें और डॉक्टर की सलाह पर लो इंटेंसिटी वर्कआउट करें। इससे आप और आपका शिशु दोनों ही स्वस्थ रहेंगें।
| --------------------------- | --------------------------- |