Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मुंह के छालों के उपचार के लिए कुछ घरेलू नुस्खे
1.) हल्दी का इस्तेमाल
यदि किसी के मुंह में छाले हो और उसे खाने पीने में दिक्कत आ रही हो तो ऐसे व्यक्ति को चाहिए कि वह हल्दी के हल्के गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में दो बार करें। यदि वह इसे 2 दिन तक लगातार करता है तो उसके मुंह के छाले बहुत हद तक कम हो जाएंगे और उसे खाने पीने की दिक्कत नहीं होगी। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो किसी भी जख्म को सही करने में बहुत ज्यादा लाभदायक होते हैं।
2.) शहद का सेवन
मुंह के छालों को ठीक करने के लिए शहद बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। शहद को मुंह के छालों पर या जहां जहां छाले हैं वहां पर लगाएं। इसका प्रयोग दिन में तीन बार जरूर करें। ऐसा करने से नतीजा आपके सामने खुद आ जाएगा और आपको बहुत आराम मिलेगा।
3.) केले का सेवन
जिस भी व्यक्ति के मुंह में छाले हैं उसे चाहिए कि वह हर रोज सुबह उठकर एक केला खाए। ऐसा करने से उसके मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे। कई बार छाले होने का मुख्य कारण पेट का साफ़ न होना या कब्ज़ होना होता है।
केले में फ़ाइबर नामक तत्व की उचित मात्रा पाई जाती है। केले का सेवन करने से क़ब्ज़ की समस्या दूर होती है जो भविष्य में छाले न होने की संभावना को बढ़ाती है।
4.) नारियल का तेल
नारियल का तेल मुंह के छालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। नारियल के तेल को मुंह के छालों की जगह लगाएं। इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे मुंह के छाले जल्दी सही हो जाते हैं और दर्द भी दूर हो जाता है। इसके साथ-साथ मुंह के छाले में जो जलन होती है वह भी खत्म हो जाती है।
5.) नारियल का पानी
मुंह के छालों के लिए नारियल के पानी का सेवन एक रामबाण इलाज है। मुंह के छालों से मुक्ति पाने के लिए नारियल के पानी का सेवन जरूर करें। इससे छाले ठीक होने के साथ-साथ मुंह के छालों में जलन भी कम हो जाएगी। इस इलाज के बाद आप कोई भी चीज आसानी से खा सकते हैं।
6.) सेब का सिरका
मुंह के छालों के लिए सेब के सिरके को आधा गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार गलाला करने से मुंह के छालों से राहत मिल जाती है।
7.) टमाटर का सेवन
जो भी व्यक्ति मुंह के छाले से पीड़ित है उसे चाहिए कि वह टमाटर का सेवन ज्यादा करे। टमाटर के रस को एक गिलास में रखकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर कुल्ला करने से मुंह के छालों से मुक्ति मिल सकती है।
8.) पान के पत्तों का इस्तेमाल
पान के पत्ते में कपूर का छोटा सा टुकड़ा जो कि अरहर के दाल के बराबर हो रखकर दातों से धीरे-धीरे दबाकर उसकी पीक को थूकते जाएं। फिर मुंह को अच्छे से कुल्ला के जरिए से साफ कर लें। आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा।
9.) चमेली बेल के पत्तों का सेवन
चमेली बेल के पत्तों को धोकर मुंह में रखें और 5 मिनट तक उसे धीरे-धीरे चबाएं। उसके थूक को मुंह में ही रखें निगले नहीं। उसकी पीक को 10 मिनट तक मुंह में घूमाएँ। उसके बाद अपने मुंह का अच्छे से कुल्ला कर लें। मुंह के छालों से आराम मिल जाएगा और जलन दूर हो जाएगी।
| --------------------------- | --------------------------- |