Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मुंह के छालों को ठीक करने के घरेलू उपाय | home remedies for mouth ulcers
मुंह में जब छाले निकल आए तो एक गिलास पानी में 1 चम्मच फिटकरी मिला लें. अब इससे दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें.
हल्दी पानी से भी मुंह के छालों से राहत मिलती है. बस आपको एक गिलास पानी में 2 चम्मच हल्दी डालकर उबाल लेना है, फिर ठंडा करके उससे गलाला करना है. यह तुरंत असर करेगी.
मुलेठी पीसकर उसमें शहद मिला लें और फिर छाले वाली जगह पर रख लें. आपको कुछ देर में जरूर राहत मिलेगी.
रूई को टी ट्री ऑयल में डुबोकर छाले वाली जगह पर लगा लें. फिर 10 मिनट बाद पानी से कुल्ला करके मुंह अच्छी तरह से साफ कर लें.
ग्लिसरीन और भुनी हुई फिटकरी को रूई की मदद से छालों वाली जगह पर लगाएं. इस दौरान लार को टपकने दें.
हरी इलायची को पीसकर शहद मिला लें अब इसे छालों वाली जगह पर लगा लें. फिर थोड़ी देर बाद साफ पानी से मुंह को साफ कर लें. आपको राहत महसूस होगी.
इसके अलावा एलोवेरा जूस को भी छालों वाली जगह पर लगा सकते हैं. इससे भी तुरंत राहत मिलती है. आप चाहें तो एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं.
वहीं, देसी घी भी छालों से बहुत राहत देती है. बस आपको रात में छालों वाली जगह पर लगाकर सो जाना है. फिर देखिए सुबह में आपको कैसे राहत महसूस होती है.
| --------------------------- | --------------------------- |