healthplanet.net

Posted on

कभी-कभी पेट की गर्मी के कारण भी गले में छाले हो सकते हैं। गले में छालों की वजह से घाव भी बन जाता है, यह स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो सकती है। गले में छाले होने पर अगर ज्यादा परेशानी महसूस हो या फिर बार-बार गले में छाले हो जाते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसकी वजह कुछ और भी हो सकती है।

गले में होने वाले छले कई वजहों से हो सकते हैं जैसे:

कैंसर के लिए किये जाने वाले कीमोथेरेपी या रेडिएशन ट्रीटमेंट
बैक्टीरियल इन्फेक्शन
फंगल या यीस्ट इन्फेक्शन
कई तरह के वायरल इन्फेक्शन
कुछ खास किस्म के रोग जैसे बेह्सेट्स सिंड्रोम. यह एक खतरनाक स्थिति होती है जिसमें मुंह, रिप्रोडक्टिव अंगों और शरीर के अन्य हिस्सों पर छाले होने लगते हैं।
कुछ खास प्रकार की दवाएं जैसे नॉन-स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लेमेटरी और बिस-फ़ॉस्फ़ोनेट्स आदि।
बार-बार उल्टी आना
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रिफ्लक्स डिसीज
बहुत अधिक एसिडिक फूड आइटम्स का सेवन जैसे कैफीन, एल्कोहल, सिरका आदि
कुछ ऐसे पदार्थों का सेवन जो मुंह और गले में घाव करते हैं जैसे सोडियम हाइड्रोक्साइड, अमोनिया आदि

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info