healthplanet.net

Posted on

मिसकैरेज के बाद पहली बार पीरियड की उम्मीद कब की जा सकती है?

मिसकैरेज के बाद पीरियड्स का इंतजार करना अत्यंत चिंताजनक हो सकता है। अब तक आपने बहुत कुछ सहन किया है और अब शरीर को ठीक होने व वापस सामान्य रूप में आने में समय लगेगा। मिसकैरेज का बाद इस समय आपका पहला पीरियड पूरी तरह से आप पर और आपके शरीर पर निर्भर करता है।

सामान्यतः मिसकैरेज के लगभग 4-6 सप्ताह के बाद से पीरियड्स शुरू होने की संभावना होती है। अर्थात जब आपका शरीर भ्रूण के खत्म होने के बाद दोबारा से पूरी तरह ठीक हो जाता है तब आपका पहला मासिक धर्म शुरू हो सकता है। यदि मिसकैरेज के बाद पीरियड इससे पहले शुरू हो जाता है तो घबराएं नहीं लेकिन यदि इसे शुरू होने में देरी होती है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। यदि मिसकैरेज और प्रेगनेंसी से पहले आपके पीरियड की अवधि नियमित थी तो 4 से 6 सप्ताह का अंतराल पीरियड्स शुरू होने के लिए सही माना जाता है। आगे किसी भी प्रकार की देरी पर नजर रखें और यदि ऐसा कुछ भी होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मिसकैरेज के बाद आपका पहला पीरियड कैसा हो सकता है?

मिसकैरेज के बाद आपका पहला पीरियड बहुत असामान्य हो सकता है क्योंकि इस दौरान आपका शरीर बहुत सारे बदलावों से उबरता है। इस समय आपके हॉर्मोन पूरी तरह से असंतुलित होंगे और मिसकैरेज के बाद एचसीजी हॉर्मोन का स्तर जीरो पर पहुँचने को होगा। कभी-कभी आपका शरीर मिसकैरेज को भी पीरियड के समान ही समझ सकता है और आपका अगला मासिक धर्म बस कुछ दिनों के बाद ही शुरू हो सकता है।

आप अपेक्षा कर सकती हैं कि मिसकैरेज के बाद पहली बार होने वाले पीरियड में ब्लीडिंग बहुत ज्यादा या बहुत कम हो सकती है। मिसकैरेज के बाद पहली बार पीरियड होने पर अत्यधिक ब्लीडिंग होना पूरी तरह से स्वाभाविक है। आपको प्री-मेन्सट्रूअल सिंड्रोम के लक्षण और अपने शरीर में बहुत सी असामान्य चीजें दिखाई दे सकती हैं, जैसे अलग-अलग रंग का सर्वाइकल म्यूकस और ब्लड क्लॉट्स। इस डिस्चार्ज में बहुत तेज दुर्गंध भी आ सकती है। इसके अलावा दर्द के लिए भी खुद को तैयार कर लें क्योंकि मिसकैरेज के बाद पहले पीरियड में आपको अत्यधिक दर्द हो सकता है। मिसकैरेज के बाद ब्लीडिंग जल्दी ही बंद हो जाती है जिसके बाद आपको कुछ दिनों के लिए थोड़ी बहुत स्पॉटिंग ही दिखाई देगी। फिर कुछ हफ्तों के बाद आपको हेवी ब्लीडिंग के साथ ऐंठन और स्पॉटिंग का भी अनुभव हो सकता है।

मिसकैरेज के बाद पहला पीरियड कब तक रहता है?

यह हर किसी में अलग हो सकता है और आप सामान्यतः इसे 4-7 दिनों में खत्म होने की अपेक्षा कर सकती हैं। चूंकि यह महिलाओं में अलग-अलग होता है इसलिए इसका निश्चित समय बता पाना मुश्किल है। यह हर एक स्थिति में अलग हो सकता है, जैसे या तो आपका अचानक से मिसकैरेज हुआ हो या फिर आपने अबॉर्शन की योजना बनाई हो, पहले आपके पीरियड्स नॉर्मल थे या नहीं, मिसकैरेज से पहले आपकी गर्भावस्था कितने समय तक थी और अन्य स्थिति जिसका अनुभव आपने किया हो। इस दौरान आप एक महीने के लिए ब्लड स्पॉट का अनुभव कर सकती हैं और हाँ यह बहुत अजीब सी प्रक्रिया हो सकती है! पर आप किसी भी बात से न घबराएं। अपने शरीर को एडजस्ट करने के लिए समय दें और यह अपने आप ही ठीक हो जाएगा। इसमें समस्याएं बहुत कम होती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info