Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने
अपने दिमाग के बारे में जानें (mentally strong kaise bane)
मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए सबसे पहले आप अपने दिमाग को समझे। आप अपने दिमाग के काम करने के तरीके को समझे।
आपका दिमाग कब और क्या करने पर ख़ुशी देता है और कब आपका दिमाग उब जाता है। आप दिमाग के काम करने की जानकारी को बढ़ाये।
उसके बाद उसमे समय-समय पर बदलाव करते रहे। जैसे अगर आपको गाने सुनते समय मजा आता है पर आपको पढ़ते समय मजा नहीं आता है।
तो आप पढ़ाई को गाने की तरह करे। एक रिसर्च के अनुसार गाने सुनने में मजा इसलिए आता है क्योंकि हम गाने के अलगे भाग का कल्पना करते है।
जब हमारा कल्पना सही होता है तो हमारा दिमाग हमें खुश कर देता है। इसी तरह आप पढ़ाई में भी कल्पना करे की आगे क्या हो सकता है।
अपनी फीलिंग को कंट्रोल करें
मेंटली स्ट्रांग होने के लिए आप अपनी फीलिंग को कंट्रोल करें। अकसर ऐसा देखने को मिलता है कि बहुत से लोग अपनी फीलिंग को कंट्रोल ही नहीं कर पाते है।
थोड़ी से बात में वह खुश हो जाते है और थोड़ी सी बात में ही नाराज या गुस्सा हो जाते है। ऐसा होने मेंटली स्ट्रांग न होनी की पहचना होती है।
आप अपनी फीलिंग को कंट्रोल में रखे। आप अपने फीलिंग के अनुसार न रहे बल्कि आपकी फीलिंग आपके अनुसार होनी चाहिए।
जैसे हम ज्यादा मोबाइल चलना तो नहीं चाहते है लेकिन हमारी फीलिंग हमसे मोबाइल ज्यादा समय तक चलवाती रहती है।
अपनी सोच को कंट्रोल करें
फीलिंग के साथ ही अपनी सोच को अपने कंट्रोल में करना भी जरुरी होता है। जो इंसान अपनी सोच को अपने कंट्रोल में नहीं कर पाता है। वह इंसान मानसिक रूप से मजबूत नहीं है।
मानसिक रूप से मजबूत इंसान अपनी सोच को अपने कंट्रोल में रखता है। जैसे जब आप कोई काम करते है और आपके काम करते समय आपके दिमाग में तरह-तरह के विचार आते है, तो आपको उसे कंट्रोल और ख़त्म करना चाहिए।
तभी आप मानसिक रूप से मजबूत बन सकते है।
नई चीज को करे
नया चीज और नया काम आपको चैलेंज करता है और आपको मेंटली स्ट्रांग बनाता है। एक रिसर्च के अनुसार नया काम करने से हम दिमागी रूप से काफी मजबूत होते है।
अगर आपको मानसिक रूप से मजबूत होना है तो आप भी कुछ नया चीज करते रहे। कुछ नया सीखे और करें।
हम आपको यह भी बता दे कि आप अगर उस क्षेत्र में कोई नया काम सीखते और करते है जो क्षेत्र आपका मुख्य क्षेत्र है, तो आपकी सफलता बढ़ सकती है।
कंट्रोल के बाहर वाली चीज को कंट्रोल करने की कोशिश न करे
हमारे हाथ में हर एक चीज का कंट्रोल नहीं होता है। इस दुनिया में कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जिसके कंट्रोल ने सब कुछ हो।
इसको एक मानसिक रूप से मजबूत इंसान समझता है। इसलिए ही वह हर चीज को कंट्रोल नहीं करना चाहता है और न ही उसके बारे में ज्यादा कुछ सोचत है।
वही एक मानसिक रूप से कमजोर इंसान बस उस चीज़ो के बारे में ज्यादा सोचता है जिसको वह कंट्रोल नहीं कर सकता है। जैसे बारिश होना, सड़क पर जाम लगाना, दूसरे किसी का विचार बदलना, आदि शामिल है।
डरे न
डर भी इंसान को मानसिक रूप से कमजोर ही बनती है। एक मानसिक रूप से मजूबत इंसान कभी भी किसी भी चीज से नहीं डरता है।
वह हर एक चीज का सामना करता है। वही मानसिक रूप से कमजोर इंसान हर एक काम और चीज से डरता है, जैसे बिज़नेस करने में, परीक्षा देने में, किसी से बात करने में, कुछ नया करने में, आदि।
नए-नए लोगो से मिले
आप जितने ज्यादा नए लोगों से मिलेंगे आपके सोचने और समझने में उतना ही ज्यादा अंतर आएगा।
हम मानसिक रूप से मजबूत होना तो चाहते है पर नए-नए लोगो से मिलाना पसंद नहीं करते है। पर ऐसा करने से हम मानसिक रूप से मजबूत नहीं हो सकते है।
हमें नए-नए लोगो से मिलाना चाहिए, नई-नई जगह पर जाना चाहिए और नया काम करना चाहिए। हम जितना कुछ नया करेंगे हम उतना ज्यादा मानसिक रूप से मजबूत होते रहेंगे।
दुख और परेशानी से न डरे
मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए आपको कभी भी किसी तरह की दुख और परेशानी से नहीं डरना चाहिए।
परेशानी और दुख हर एक इंसान को पहले से ज्यादा मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए ही आती है।
पर कुछ लोग ही इसको समझ पाते है और परेशानी आने पर पहले से ज्यादा मबजूत बन जाते है। वही अधिकतर लोग इसे समझ नहीं पाते है और परेशानी के समय टूट जाते है।
मेंटल व्यायाम करें
मेंटल व्यायाम भी आपकी मदद कर सकता है मानसिक रूप से मजबूत होने में। ऐसी बहुत-सी मेंटल व्यायाम है जो हमारी दिमाग को असर करती है।
इसमें सबसे अच्छा योगा माना जाता है। मानसिक रूप से मजबूत इंसान खुद पर कंट्रोल रखता है, और योगा में हम यही सीखते है।
खुद को मोटीवेट करे
मानसिक रूप से मजबूत इंसान के अंदर मोटिवेशन की कोई कमी नहीं होती है। मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति खुद हमेशा मोटीवेट रहता तो है ही साथ ही दूसरों को भी मोटीवेट करता है।
अगर आप को भी मानसिक रूप से मजबूत होना है तो आपको भी मोटीवेट रहना ही चाहिए। मोटिवेशन इस समय एक बहुत ही जरूरी चीज है, किसी भी चीज को करने के लिए और कुछ भी हासिल करने के लिए।
पिछली गलती से सीखे
कोई गलती करना गलत नहीं होता है लेकिन एक ही गलती को बार-बार करना गलत है। मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए आप गलती न करें।
इसके साथ ही पिछली गलती से सीख भी ले। हर एक गलती से कई सीख मिलती है। इसलिए हर एक इंसान को अपनी गलती से सीख लेना चाहिए।
हम आपको यह भी बता दे कि आप दूसरों की गलती से भी सीख ले सकते है। दूसरों की गलती भी आपको काफी हद तक सीख देगी।
इसका एक फायदा भी है कि आपको सीख बिना गलती किये ही मिल जाएगी।
| --------------------------- | --------------------------- |