Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हर रात अनुशंसित 7 से 8 घंटे की नींद लेने का लक्ष्य मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की थकान को दूर करने में मदद कर सकता है। व्यायाम करें – अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हिं तो शरीर में उर्जा का स्तर बढ़ता है जिससे मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वह सामान्य से ज्यादा बेहतर तरीके से काम करना शुरू कर देता है।
मानसिक थकावट का उपचार
एक बार जब आप इस बात को स्पष्ट रूप से जान लेते हैं कि आप मानसिक थकावट से जूझ रहे हैं तो ऐसे आपके दिमाग में यह आने लगता है कि अब आगे क्या करें? भारत में अक्सर मानसिक रूप से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करना काफी असहज है। अक्सर लोग इस बारे में अपने परिवार से भी बात करने में असहज महसूस करते हैं क्योंकि इस संबंध में जागरूकता काफी कम है। लेकिन जब आप मानसिक स्थिति से जुड़ी किसी भी समस्या स जूझ रहे हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आप इस बारे में अपने दोस्तों, परिवार और अपने करीबियों से बात करें। सबसे बेहतर होगा कि आप इस बारे में अपने सहकर्मियों के साथ बात करें। वहीं कार्यक्षेत्रों में भी इस संबंध में भी करनी जरूरी है, ताकि कर्मचारी ठीक से काम कर सके। मानसिक थकावट मुख्य रूप से जॉब करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि वह दिन भर कई चुनौतियों का सामना करते हैं।
अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आप निम्नलिखित उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा या मुकाबला कर सकते हैं :-
तनाव दूर करें – अगर आप किसी भी समस्या के चलते तनाव लेते हैं तो संबंधित तनाव के बारे में किसी से बात करें ताकि तनाव को कम किया जा सके।
एक ब्रेक लें – अगर आप लगातर काम करते रहेंगे तो आपको न केवल मानसिक थकावट बल्कि शारीरिक थकावट के साथ-साथ अन्य शारीरिक समस्याएँ होना भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में आपको समय-समय पर ब्रेक लेना चाहिए। आप निम्नलिखित प्रकार से ब्रेक ले सकते हैं :-
कुछ दिनों के लिए कहीं घुमने जाएं
अपनी पसंद का काम करें
अपनी पसंद का संगीत सुनने के लिए समय निकाले
परिवार और दोस्तों के साथ सप्ताह में एक दिन बाहर घुमने जाएं
दोपहर के भोजन के बाद टहलने की आदत डालें
विश्राम तकनीकें (Relaxation Techniques) अपनाएं – आप कुछ ऐसे उपायों को अपनाना शुरू करें जिससे आपको मानसिक शांति मिले। ऐसे में आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं :-
सचेतन ध्यान लगाएं
योग करें
मालिश करवाएं
अरोमा थेरेपी
कोई पसंद की किताब पढ़ें
प्रकृति के करीब समय बीताएं
भजन सुने
अधिक नींद लेने की कोशिश करें – अच्छी नींद न केवल अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, यह मानसिक और भावनात्मक कल्याण के लिए भी आवश्यक है। हर रात अनुशंसित 7 से 8 घंटे की नींद लेने का लक्ष्य मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की थकान को दूर करने में मदद कर सकता है।
व्यायाम करें – अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हिं तो शरीर में उर्जा का स्तर बढ़ता है जिससे मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वह सामान्य से ज्यादा बेहतर तरीके से काम करना शुरू कर देता है।
आहार का विशेष ध्यान रखें – अगर आप अपने खाने का विशेष ध्यान देते हैं तो उससे भी आपको मानसिक थकावट की समस्या में काफी आराम मिलता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह से अपने खाने में सूखे मेवे और गाय का घी विशेष रूप से शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अगर आप मानसिक स्थितियों का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में देसी गाय के घी की कुछ बुँदे नाक में डालने से मानसिक स्थितियों में काफी आराम मिलता है। लेकिन इस उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि इस उपाय की शुरुआत में अक्सर लोगों को उल्टी आने की समस्या हो जाती है।
दवाएं लें – मानसिक थकावट होने पर लक्षणों और कारणों के आधार पर दवाएं दी जा सकती है। ऐसे में मुख्य रूप से निम्नलिखित दवाएं दी जा सकती है :-
एंटीडिप्रेसन्ट – Antidepressant
चिंता-विरोधी दवाएं – Anti-anxiety medications
नींद में सहायक – Sleep aids
| --------------------------- | --------------------------- |