healthplanet.net

Posted on

हर्निया क्या है?

यह एक साधारण समस्या है जो कि आमतौर पर पेट मे होती है। लेकिन इसका प्रभाव जांघ के ऊपरी हिस्सों, नाभी, या फिर कमर के इर्द-गिर्द भी हो सकता है। यह परिस्थिति तब उत्पन्न होती है जब हमारे शरीर का कोई अंग, मांसपेशी, या ऊतक किसी छेद की सहायता से उभर कर बाहर आने लगता है। हमारे शरीर के अंदर कुछ खोखली जगह होती है जिसे बॉडी कैविटी (body cavity) कहा जाता है। इस कैविटी के ऊपर चमड़ी की झिल्ली मौजूद होती है। कुछ कारणों से इन कैविटी की झिल्ली फट जाती है और शरीर के अंग का कुछ हिस्सा बाहर निकल जाता है।
हर्निया के प्रकार

1. वंक्षण हर्निया (Inguinal Hernia)
यह हर्निया का सबसे आम प्रकार माना जाता है। अधिकांश मौकों में इंगुइनल हर्निया ही देखने को मिलता है। यह महिलाओं की तुलना में पुरूषों में ज़्यादा पाया जाता है। शरीर का ज़्यादा वज़न, लंबे समय तक खांसी की शिकायत, या किसी भारी वस्तु को कई बार उठाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस तरह का हर्निया पेट के नीचे की तरफ पाया जाता है।
2. फिमोरल हर्निया (Femoral Hernia)
हर्निया का यह प्रकार ज़्यादातर महिलाओं को प्रभावित करता है, खासतौर से वे जो गर्भवती हैं या जिनके शरीर का वज़न ज़्यादा है। फिमोरल हर्निया में उभार जांघ के ऊपरी सतह पर पाया जाता है।
3. इंसिज्नल हर्निया (Incisional Hernia)
यह उन लोगों को प्रभावित कर सकता है जिनकी उम्र ज़्यादा है या ज़्यादा वज़न वाले लोग जो पेट की सर्जरी कराने के बाद निष्क्रिय (कम एक्टिव) रहे।
4. अम्बिलिकल हर्निया (Umbilical Hernia)
यह बच्चों में खासतौर से पाया जाता है। यह स्थिति तब होती है जबकि बच्चे की आंतें नाभी के निकट पेट की दीवार द्वारा बाहर आने लगती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ मामलों के अलावा यह उम्र बढ़ने के साथ बिना उपचार के ठीक हो जाता है। अगर आपको अम्बिलिकल हर्निया को पहचानना हो तो इसमें नाभी या उसके पास एक उभार दिखने लगता है, खासतौर से जब बच्चा रो रहा हो।
5. हाईटल हर्निया (Hiatal Hernia)
यह भी एक आम प्रकार का हर्निया है जिसमें व्यक्ति को सीने में जलन हो सकती है। इसके अलावा भी खाना खाने के बाद छाती में दर्द या अन्य तरह की असुविधा का भी सामना करना पड़ सकता है। इसे हाईटस हर्निया के नाम से भी जाना जाता है।
6. एपिगैस्ट्रिक हर्निया (Epigastric Hernia)
इस प्रकार का हर्निया नाभी और पसलियों के बीच में देखने को मिलता है। कई एपिगैस्ट्रिक हर्निया छोटे होते हैं जिनमें किसी तरह के लक्षण दिखाई नहीं देते। जो आकार में बड़े होते हैं और उनमें लक्षण नज़र आने लगते हैं तो उनका अपने आप ठीक हो पाना मुश्किल होता है और ऐसे मौकों पर सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info