healthplanet.net

Posted on

माइग्रेन का कारण: जब शरीर में हो जाती है इन जरूरी विटामिंस और मिनरल्स की कमी

हर कोई कभी ना कभी सिर दर्द की समस्या का सामना करता है. यह समस्या जब बढ़ती है तो व्यक्ति को माइग्रेन भी होने लगता है. माइग्रेन होने पर तेज सिर में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं. बता दें कि इसके कारण व्यक्ति की दिनचर्या भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है. इस समस्या होने के पीछे जरूरी विटामिंस और मिनरल्स भी जिम्मेदार हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को इनके बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माइग्रेन की समस्या होने पर कौन से विटामिन जिम्मेदार हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…
किस विटामिन की कमी से हो सकती है माइग्रेन की समस्या

जब शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है तब भी व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या हो सकती है. बता दें कि मैग्नीशियम की कमी के कारण व्यक्ति को तनाव और सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यदि व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या हो रही है तो वह मैग्नीशियम के सप्लीमेंट्स ले सकता है. हालांकि इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है.
जब किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी कॉन्प्लेक्स की कमी हो जाती है तब भी माइग्रेन की समस्या हो सकती है. बता दें कि इनमें विटामिन B2 b1, बी3, बी2, बी5, बी6 और विटामिन B12 आदि शामिल होते हैं. इसके अलावा इसमें राइबोफ्लेविन भी शामिल होता है. ऐसे में इनकी कमी के कारण व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या हो सकती है. ऐसे में आप अंडा, दूध आदि का सेवन करें.
जब व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो इसके कारण भी व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. इसके अलावा विटामिन डी की कमी शरीर को कई और समस्याओं का सामना भी करा सकता है. ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए धूप लेनी बेहद जरूरी है. इसके अलावा विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना बेहद जरूरी है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info