healthplanet.net

Posted on

-मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव महसूस हो तो आप अदरक के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. अदरक को मिक्सी में पीस कर इसका रस एक कटोरी में निकाल लें. इसे प्रभावित जगह पर कॉटन की मदद से लगाएं. अदरक में दर्द को दूर करने के एनाल्जेसिक गुण होने के साथ ही सूजन कम करने की भी क्षमता होती है.

मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के घरेलू इलाज

-यदि आपको कंधे, पैरों, बांह या शरीर के किसी भी हिस्से की मांसपेशियों में दर्द हो या खिंचाव महसूस हो रहा है, तो आप लहसुन वाले गर्म तेल से मालिश करें. इसके लिए सरसों के तेल में लहसुन की दो-तीन कली डालकर पका लें. इस तेल से दर्द वाली जगह पर मालिश करें. दर्द और खिंचाव कम होने लगेगा. लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व दर्द को कम करती है.

-जिस भी भाग में दर्द हो रहा है, वहां गर्म सिंकाई करें. हॉट वाटर बैग से सेकने में दर्द जल्दी कम होता है. आपके पास ये नहीं है तो आप कपड़े को फोल्ड करके प्रेस या तवे को गर्म करके इस पर कपड़े को रखें और दर्द वाली जगह पर लगाकर सेंके. जल्द दर्द से राहत पाने के लिए दिन भर में दो से तीन बार सिंकाई करें. आप ठंडी सिंकाई भी कर सकते हैं. इसके लिए एक कपड़े में थोड़े से बर्फ के टुकड़े डालकर दर्द वाली जगह पर 10-15 मिनट के लिए रखकर सेंके. दो से तीन बार ऐसा करें. आराम महसूस होगा.

-मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव महसूस हो तो आप अदरक के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. अदरक को मिक्सी में पीस कर इसका रस एक कटोरी में निकाल लें. इसे प्रभावित जगह पर कॉटन की मदद से लगाएं. अदरक में दर्द को दूर करने के एनाल्जेसिक गुण होने के साथ ही सूजन कम करने की भी क्षमता होती है.

-सेब का सिरका भी मसल्स पेन को कम करने में कारगर है. थोड़े से एप्पल साइडर वेनेगर को हथेलियों पर लेकर प्रभावित भाग पर मालिश करें. सेब के सिरके में मौजूद कम्पाउंड दर्द को कम करते हैं. मसल्स को रिलैक्स करते हैं. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व इंफ्लेमेशन को कम करता है.

-इसके साथ ही आप मांसपेशियों को नीलगिरी के तेल, दालचीनी के तेल, कैमोमाइल ऑयल से भी मांसपेशियों की मालिश कर सकते हैं. ये सभी तेल बेहद फायदेमंद हैं, जो दर्द को कम करते हैं. मांसपेशियों को रिलैक्स करने में कारगर होते हैं. नीलगिरी तेल में एनाल्जेसिक एफेक्ट होता है, जो दर्द के साथ ही सूजन भी कम करता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info