Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
महिलाओं को क्यों होता है , बार-बार यूरिन इंफेक्शन
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन या यूरिन इंफेक्शन महिलाओं में सबसे आम हैं। यह पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक आम है। 50% महिलाओं को अपने जीवन में कम से कम एक बार मूत्र मार्ग में संक्रमण होता है। लगभग एक तिहाई किशोरियों में संक्रमण होने की पूरी संभावना होती है। आवश्यकतानुसार पानी न पीने पर बार-बार यूरिन इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।
यूरिन संक्रमण कई कारकों के कारण हो सकता है, जिसमें अधिक शराब पीना, अस्वच्छता और लंबे समय तक मूत्र को रोक कर रखना । अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह किडनी को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते समय जलन और पेट में दर्द यूरिन संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं।
कब होती है महिलाओं में यूरिन संक्रमण होने की अधिक संभावना ?
मेनोपॉज – महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन मेनोपॉज की उम्र (45-50 वर्ष) में होता है। यह हार्मोनल उतार-चढ़ाव का भी समय है। इस समय सबसे ज्यादा संक्रमण होने की संभावना होती है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं की योनि में रुखापन आ जाता है । और खुजली भी अधिक होती है , जिससे कारण संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
महिलाओं में यूरिन संक्रमण होने के कारण –
महिलाओं के पेशाब संक्रमण होने के बहुत सारे कारण है। जो महिलाओं के पेशाब मार्ग का संक्रमित कर देते है।
महिलाओं कि किड़नी या फिर मूत्रमार्ग – जो महिलाएं किडनी स्टोन या फिर ब्लैडर स्टोन की समस्या से जूझ रही है। उन्हें यूरिन इंफेक्शन का अधिक डर रहता है। इसलिए किडनी स्टोन होने पर साफ-सफाई (हाइजीन) का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पेशाब मार्ग की लंबाई – पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के मूत्रमार्ग की लंबाई कम होती है। जिससे बैक्टीरियां के अंदर जाने के अधिक चांस होते है। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में यूरिन संक्रमण की अधिक संभावना होती है।
अनुवांशिक – यूरिन इंफेक्शन का संबंध परिवार से भी होता है। क्योंकि यदि फैमली में किसी को यूटीआई की परेशानी रही है। तो आगे आने वाली पीढ़ी को होने के चांस होते है।
चुस्त कपड़े – बहुत सारे अध्ययन एवं शोधों से यह निष्कर्ष निकला है। कि यदि कोई महिला तंग कपडे या फिर टाइट अंडरवियर पहनती है। तो ऐसी महिलाओं एवं युवतियों को यूटीआई का अधिक डर रहता है।
मधुमेह (डायबिटीज ) – जो महिलाएं एवं युवतियाँ मधुमेह से परेशान है। उनको पेशाब संक्रमण की अधिक परेशानी होती है। क्योंकि मधुमेह में ब्लड शुगर का उच्चताप होने से ब्लैडर पूर्ण तरीके से रिक्त नही हो पाता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को पेशाब संक्रमण की दिक्कत होती है।
सेक्स पार्टनर की अधिकता – यदि एक से अधिक पुरुषों से साथ संबंध स्थापित करती है। तो यूरिन इंफेक्शन का डर बना रहता है। ऐसे में आप जल्दी जल्दी यूटीआई से ग्रसित हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |