Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
थायराइड बढ़ने पर महिलाएं इन समस्याओं से हो सकती हैं परेशान, जानें
अगर आपको भी थायराइड की समस्या है तो उसके बढ़ने पर आपको अनियमित पीरियड्स और इनफर्टिलिटी जैसी समस्या हो सकती है.
थायराइड
थायराइड होने की वजह से महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. उनके पीरियड्स भी अनियमित ही जाते हैं. अगर आपको अनिद्रा की समस्या, वजन बढ़ना या घटना, स्ट्रेस बढ़ना आदि लक्षण हैं तो ये थायराइड की ओर संकेत करते हैं. थायराइड होने के बाद आपको कई बुरे प्रभाव भी झेलने पड़ सकते हैं. महिलाओं के शरीर की बात की जाए तो इंफर्टिलिटी की समस्या, अनियमित पीरियड्स थायराइड के कारण हो सकता है. आइये जानते हैं थायराइड बढ़ने पर शरीर में होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में.
स्किन डिसऑर्डर- थायराइड में हार्मोन का लेवल बढ़ने के कारण स्किन डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है. महिलाओं में पिंपल की समस्या कारण थायराइड का बढ़ता स्तर हो सकता है. आपको थायराइड कंट्रोल करने के उपाय अपनाकर हार्मोन्स बैलेंस करना चाहिए जो महिलाएं 30 साल व उससे ज्यादा होती हैं उनमें थायराइड के कारण ये साइड इफेक्ट्स ज्यादा नजर आते हैं.
अर्ली मोनोपॉज- थायराइड के कारण अर्ली मेनोपॉज की समस्या हो सकती है. क्या होता है अर्ली मेनोपॉज? अर्ली मेनोपॉज वो स्थिति है जिसमें महिला 45 से 50 की उम्र में आने से पहले ही मेनोपॉज की स्थिति में पहुंच जाती हैं. इसके कारण प्रेगनेंसी में परेशानी होती है समय से पहले मेनोपॉज की समस्या कारण थायराइड हो सकता है. थायराइड ग्लैंड, हार्मोन्स को प्रभावित करता है अनिद्रा की समस्या, अनियमित पीरियड्स, मेनोपॉज के लक्षण हो सकते हैं.
इनफर्टिलिटी- जिन महिलाओं में पहले से इनफर्टिलिटी की समस्या होती है उन्हें थायराइड की बीमारी हो सकती है. अंडरएक्टिव या ओवरएक्टिव थायराइड फर्टिलिटी के प्रोसेस को महिलाओं के शरीर में प्रभावित कर सकता है. थायराइड के कारण ओवरीज में सिस्ट बन सकती है जिसके कारण फर्टिलिटी की प्रक्रिया फेल हो जाती है.
अनियमित पीरियड्स- अगर आपको थायराइड की समस्या है तो अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि फ्लो बहुत तेज या धीमा हो.
पोस्टपॉर्टल थायरॉइडाइटिस- यह डिलीवरी के बाद हो सकता है थायराइड ग्रंथि में असंतुलन के कारण पोस्टपॉर्टल थायरॉइडाइटिस की समस्या महिलाओं को हो सकती है. ये बीमारी थायराइड ग्रंथि को अपना शिकार बनाती है डिलीवरी के 4 से 12 महीने के बीच से समस्या हो सकती है जिसके बाद थायराइड हार्मोन ब्लड में मिल जाता है. थायराइड के लक्षण आपको परेशान कर सकते हैं जैसे अनिद्रा की समस्या, चिड़चिड़ापन, तनाव होना, भूख बढ़ना आदि. ये जरूरी नहीं है कि हर महिला को ये समस्या हो पर थायराइड ग्रंथि में असंतुलन के चलते ये समस्या हो सकती है.
| --------------------------- | --------------------------- |