healthplanet.net

Posted on

ये हैं प्रमुख कारण जिनकी वजह से हो सकती है खून की कमी, ऐसे कर सकते हैं आसानी से पूर्ति

एनीमिया की समस्या और लक्षण

शरीर में खून की कमी कई गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। खून की कमी यानी की एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके शरीर के ऊतकों तक पर्याप्त ऑक्सीजन ले जाने के लिए वाली लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है। एनीमिया को हीमोग्लोबिन की कमी के तौर पर भी जाना जाता है, भारतीय महिलाओं में यह स्थिति काफी सामान्य देखी गई है। खून की कमी होने के कारण आप थका हुआ और कमजोर महसूस करने लगते हैं। एनीमिया अस्थायी या दीर्घकालिक और हल्के से लेकर गंभीर लक्षणों वाला हो सकता है। इसके लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

आहार में पोषक तत्वों की कमी से लेकर कई तरह की बीमारियां इस समस्या का कारण हो सकती है, जिनका समय पर निदान और इलाज होना आवश्यक होता है। डॉक्टर्स का मानना है कि कुछ लोगों में कुछ विशेष कारकों के चलते भी हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है, इन जोखिम कारकों को लेकर सभी को सावधान रहना चाहिए।

एनीमिया के उपचार में इसके कारणों के आधार पर सप्लीमेंट्स से लेकर अन्य चिकित्सकीय उपायों को प्रयोग में लाया जाता है। आइए जानते हैं कि किन स्थितियों में शरीर में खून की कमी होने का जोखिम अधिक हो सकता है?
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ का करें सेवन
2 of 5
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ का करें सेवन -
आहार में पोषक तत्वों की कमी

जिन लोगों के दैनिक आहार में आयरन, विटामिन बी-12, फोलेट और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा नहीं होती है, उनमें आयरन की कमी होने का खतरा अधिक हो सकता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन पर जोर देते हैं। आहार को ठीक रखकर इस तरह की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
गर्भावस्था में खून की कमी की समस्या
3 of 5
गर्भावस्था में खून की कमी की समस्या -
मासिक धर्म और गर्भावस्था

सामान्यतौर पर मासिक धर्म के दौरान शरीर से निकलने वाले खून और गर्भावस्था की कुछ जटिलताओं के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। मासिक धर्म के दौरान लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आना स्वाभाविक होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के फोलिक एसिड और आयरन के साथ मल्टीविटामिन आदि न लेने से भी एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर आपकी स्थिति के आधार पर इन मल्टीविटामिन्स के सेवन की सलाह देते हैं।
एनीमिया क्यों होती है?
4 of 5
एनीमिया क्यों होती है? -
कुछ प्रकार की बीमारियां

जिन लोगों में आंतों से संबंधित समस्या जैसे क्रोहन या सीलिएक डिजीज आदि की समस्या होती है, ऐसे लोगों में भी एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा डायबिटीज, कैंसर, किडनी फेलियर जैसी समस्याएं भी एनीमिया का कारण बन सकती हैं। ये स्थितियां शरीर में आयरन की मात्रा को कम कर देती हैं जिसके करण एनीमिया हो जाता है। यदि आपके परिवार में किसी को एनीमिया की दिकक्त रही हो तो आपमें भी इसका जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन
एनीमिया से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
5 of 5
एनीमिया से बचाव के लिए क्या करना चाहिए? -
कैसे दूर करें खून की कमी

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मीट, बीन्स, दाल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियों, हरी मटर, राजमा, मूंगफली आदि में फोलेट की मात्रा होती है जो एनीमिया से आपको बचाने में सहायक है। विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मांस, डेयरी उत्पाद और साबुत अनाज का भी सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info