healthplanet.net

Posted on

महिलाओं में कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें?
कैल्शियम क्या है? (What is Calcium?)

कैल्शियम एक जरूरी मिनरल है जो मानव शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। हड्डियों के निर्माण और उन्हें स्वस्थ रखने के अलावा, कैल्शियम हमारे खून का थक्का बनाने, मांसपेशियों को संकुचित करने, और हमारे दिल को धड़कने के लिए मदद करता है। हमारे शरीर में लगभग 99% कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों में होता है।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन डी के साथ कैल्शियम का सेवन करने से इसके हड्डियों के स्वास्थ्य अलावा भी कई लाभ हो सकते हैं जैसे कैंसर, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप से बचाव।
कैल्शियम क्यों है जरूरी (Why Calcium is Important?)

कैल्शियम के मानव शरीर में कई महत्वपूर्ण काम होते हैं। यह मिनरल बहुत से जरूरी फंक्शन में इस्तेमाल होता है। निम्न फंक्शन के लिए शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होना जरूरी है-
कैल्शियम हमारे शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और इन्हें आवश्यक काम करने में मदद करता है।
हमारे शरीर की लगभग हर कोशिका किसी न किसी तरह से कैल्शियम का उपयोग करती है।
हमारी हड्डियां शरीर को सपोर्ट देने के लिए कैल्शियम को स्टोर करती हैं।
हमारी मसल्स और टिशूज़ सही तरीके से फंक्शन करने के लिए कैल्शियम का इस्तेमाल करते हैं।
शरीर में खून का थक्का जमने के लिए कैल्शियम जरूरी है ताकि अधिक ब्लीडिंग को रोका जा सके।
कैल्शियम की सही मात्रा ना होने से हाइपोकैल्सीमिया जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
हमारे शरीर को मांसपेशियों को मूव करने और नर्व के जरिए मस्तिष्क और शरीर के सभी हिस्सों के बीच मैसेज भेजने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण (Signs of calcium deficiency)

घबराहट होना
जोड़ों में दर्द
न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम
मसल्स में क्रैम्प
नाखूनों का नाजुक होना और टूटना
स्किन का ड्राय होना या एग्ज़िमा

1. घबराहट होना

हमारे दिल को ठीक तरीके से काम करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है और इसकी कमी होने पर दिल की धड़कन असामान्य गति से चलती है जिसके चलते बेचैनी और घबराहट जैसे लक्षण दिक सकते हैं। कैल्शियम दिल में खून को पंप करने में मदद करता है जिससे दिल अच्छी तरह से काम कर पाता है।
2. जोड़ों में दर्द

हमारे शरीर में हड्डियों और इनके जोड़ों में कैल्शियम की बड़ी मात्रा स्टोर होती है और यदि आपके शरीर में इस मिनरल की कमी है, तो इससे आपके जोड़ों में दर्द होने लगता है। यदि आप इस सामान्य लक्षण का अनुभव कर रही हैं, तो अपने कैल्शियम के सेवन पर ध्यान दें या डॉक्टर से संपर्क करें।
3. न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम

कैल्शियम की कमी से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि दौरे पड़ना और सिर दर्द होना, जो कि सिर पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण होता है। कैल्शियम की कमी से डिप्रेशन, नींद ना आने की समस्या, व्यवहार में बदलाव और यहां तक कि डिमेंशिया जैसे न्यूरोपैसाइट्रिक लक्षण हो सकते हैं।
4. मसल्स में क्रैम्प

अगर आप मांसपेशियों में ऐंठन जैसी परेशानी का सामना कर रही हैं तो यह शरीर में कैल्शियम का पर्याप्त स्तर ना होने का प्रारंभिक संकेत हो सकता है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शरीर में कैल्शियम कम होने से ज्यादातर रात के समय पैरों में ऐंठन होती है।
5. नाखूनों का नाज़ुक होना और टूटना

कैल्शियम की कमी से आपके नाखूनों पर छोटे सफेद पैच हो सकते हैं साथ ही इनका नाजुक होना और लगातार टूटना भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।
6. स्किन का ड्राय होना या एक्जिमा

कैल्शियम आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में भी मदद करता है। अगर आपको लग रहा है कि आपकी स्किन ड्राय हो रही है तो यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। रुखी त्वचा से एक्जिमा नामक स्किन डिजीज हो सकती है।
कैसे करें कैल्शियम की आपूर्ति (Source of Calcium in Hindi)

शरीर में कैल्शियम की कमी को प्राकृतिक रूप से पूरा करने के लिए आप निम्न खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं-

दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी पदार्थ
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, भिंडी और पालक
सोया मिल्क
फोर्टिफाइड फूड्स
मछली
बीज जैसे चिया सीड्स, फ्लैक्ससीड्स, तिल के बीज
दाल और बीन्स
बादाम
व्हे प्रोटीन
टोफू
संतरा

एक दिन में कितना कैल्शियम है जरूरी (how much calcium per day)

महिलाओं में कैल्शियम की कमी अधिकतर देखी जाती है और उम्र के साथ-साथ उनकी हड्डियां और जोड़ कमजोर होने लगते हैं क्योंकि उनके शरीर को कैल्शियम की आपूर्ति नहीं हो पाती। 50 साल या उससे कम उम्र की महिलाओं को एक दिन में 1,000 मिलीग्राम और 50 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए एक दिन में 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info