healthplanet.net

Posted on

महिलाओं के लिए फायदेमंद है इन 8 फूड्स का सेवनः
1. लो फैट दहीः
महिलाओं को अपनी डाइट में लो फैट वाली दही को शामिल करना चाहिए. इसमें कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है. कई शोधों में यह माना गया है कि लो फैट दही खाने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर, बेवेल सिंड्रोम, पाचन संबंधी दिक्कतों और ओस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से लड़ने में मदद मिल सकती है.
2. बीन्सः
महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए. बीन्स में फैट्स और कोलेस्ट्रॉल कम होता है और यह फाइबर व प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. मेनोपॉज के दौर में इसका सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है. यह महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और दिल के रोगों से दूर रख सकता है.

पोषण से भरपूर डाइट महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और दिल के रोगों से दूर रख सकता है.
3. ब्रोकलीः
ब्रोकली को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. एक कप ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो कोलाजेन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है. ब्रोकली में बीटा कैरोटीन भी मौजूद होता है. ब्रोकली सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती है.
4. पालकः
पालक को आयरन ही नहीं बल्कि फोलेट का भी अच्छा स्रोत माना जात है जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है. साथ ही, यह कोलोन कैंसर, दिल के रोग और डिमेंशिया जैसे मानसिक रोग से भी उन्हें दूर रखने में मदद कर सकता है.
5. पपीताः
पपीता पोटेशियम और विटामिन सी का भरपूर स्रोत है जो महिलाओं को ब्लड प्रेशर से दूर रखता है. साथ ही यह गॉल ब्लैडर संबंधी परेशानियों को दूर रखने में मदद कर सकता है. लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
6. बेरीजः
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी एंथोसायन जैसा मजबूत एंटी-कैंसर पोषक तत्व पाया जाता है. इन बेरीज में विटामिन सी और फोलिक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है. जो महिलाओ के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हो सकती हैं.
7. नॉन वेजः
जो महिलाएं नॉन वेजिटेरियन हैं उनके लिए मीट और मछली का सेवन बहुत फायदेमंद है. इनमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के गुण पाए जाते हैं जो महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है.
8. सोयाबीनः
सोयाबीन प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी का एक बेहतरीन सोर्स है. महिलाओं को अपनी डाइट में सोया के बने उत्पाद जैसे सोया मिल्क, टोफू आदि को शामिल करना चाहिए ये शरीर को जरूरी तत्व प्रदान करने का काम कर सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info