healthplanet.net

Posted on

महिलाओं के लिए लहसुन का सेवन इन 5 तरीकों से हैं फायदेमंद

लहसुन के अंदर कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं ऐसे में यदि महिलाएं लहसुन की कली का सेवन करती हैं तो उन्हे ंकई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं...
लहसुन का प्रयोग ना केवल सब्जी के रूप में किया जाता है बल्कि शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी लहसुन का सेवन करते हैं। इसकी कलियां बेहद ही पौष्टिक और गुणकारी होती हैं। इसके अंदर जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन बी 6 आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। हम बात कर रहे हैं महिलाओं के लिए लहसुन के उपयोग की। बता दें कि यदि महिलाएं लहसुन का सेवन करती है तो उन्हें कई फायदे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख उन्हीं फायदों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लहसुन का सेवन यदि महिलाएं करें तो उन्हें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
1 - प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए उपयोगी

सर्दियों में ज्यादातर महिलाएं सर्दी की समस्या के साथ-साथ खांसी और बुखार से भी परेशान रहती हैं ऐसे में लहसुन इस समस्या को दूर करने में उपयोगी है। बता दें कि लहसुन से ना केवल महिलाओं की प्रतिरक्षा शक्ति मजबूत हो सकती है बल्कि वायरल संक्रमण को दूर करने में उपयोगी हैं। जब महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है तो वे जल्दी किसी वायरल संक्रमण के संपर्क में आ जाती हैं ऐसे में नियमित रूप से लहसुन का सेवन महिलाओं के बेहद काम आ सकता है।
2 - यौन स्वास्थ्य हो बेहतर

महिलाओं को यौन स्वास्थाय को बेहतर बनाने के लिए लहसुन का सेवन कर सकती हैं। बता दें कि लहसुन में Aphrodisiac गुण मौजूद होते हैं जो पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी यौन इच्‍छा को बढ़ाने में सहायक हैं। इसके अलावा महिलाएं शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में लहसुन का सेवन कर सकती हैं।
3 - वजन कम करने में उपयोगी

आज के समय में हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में बता दें कि नियमित रूप से कच्‍चे लहसुन का सेवन आपकी इस समस्या को दूर रख सकता है। बता दें कि कच्‍चे लहसुन में थर्मोजेनिक पदार्थ पाए जाते हैं जो ने केवल शरीर में गर्मी पैदा कर सकते हैं बल्कि कच्‍चे लहसुन के सेवन से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है। इससे भी वजन को कम करने में सहायता मिलती है।
4 - त्वचा के लिए उपयोगी

महिलाएं त्‍वचा के संक्रमण से बचाव के लिए लहसुन का सेवन कर सकती हैं। बता दें कि लहसुन में एलिसिन सल्फर मौजूद होता है जो हानिकारक जीवाणुओं को दूर करने में उपयोगी है। लहसुन के सेवन के अलावा महिलाएं लहसुन के पेस्‍ट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यदि त्वचा पर किसी भी प्रकार की चोट या घाव हो गया है तो उसे दूर करने में और बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में लहसुन का पेस्ट आपके काम आ सकता है।
5 - रक्चचाप में उपयोगी

लहसुन के सेवन से महिलाएं उच्‍च रक्‍तचाप की समस्या को दूर कर सकती हैं। बता दें कि इसके लिए महिलाओं को नियमित रूप से एक लहसुन की एक कली का सेवन करना होगा। ऐसा करने से उच्‍च रक्‍तचाप की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए लहसुन से निम्न रक्तचाप की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info