Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दुनिया में तरह-तरह की ड्रिंक्स उपलब्ध हैं। जहां पुरुष हाई कंस्प्शन की अल्कोहल पीते हैं, वहीं लड़कियां भी बीयर, मोजितो जैसी लाइट कंसप्शन ड्रिंक्स और कॉकटेल का सेवन करती हैं। डिस्टिलर्स से लेकर ब्रुअर्स, रम से लेकर वोदका तक की ड्रिंक महिलाओं को पसंद में शामिल है।
बीयर सही ऑप्शन हो सकता है
बीयर (Beer) दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय एल्कोहोलिक ड्रिंक है। यह पानी ओर चाय के बाद तीसरा सबसे ज़्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। कई तरह के अनाजों को फरमेंट करने के बाद बीयर को बनाया जाता है। इसमें अन्य ड्रिंक्स के मुक़ाबले अल्कोहोल की मात्रा कम होती है।
जर्नल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड फ़ूड केमिस्ट्री के अनुसार बीयर में प्रोटीन और विटामिन बी की मात्रा वाइन से अधिक होती है। बीयर में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट और यहां तक कि फाइबर भी होता है।
व्हिसकी की जगह वोदका पिएं
वोदका (Vodka) के बजाय व्हिसकी का एल्कोहोलिक कंटैंट कम होता है। व्हिसकी का नशा वोदका के मुक़ाबले ज़्यादा होता है। आर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार, कम मात्रा में वोदका पीने से रूमेटोइड गठिया विकसित होने का खतरा कम हो सकता है। तो इस न्यू इयर पर आप वर्जिन मोइतो ट्राय कर सकती हैं। यह वोदका से बना एक अच्छा ड्रिंक है।
रेड वाइन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है
रेड वाइन (Red Wine) में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आपकी कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। व्हाइट वाइन और रोज़ वाइन में भी ये होते हैं, बस थोड़ी मात्रा में। कई अध्ययन से पता चलता है कि रेड वाइन में ये सब सुधार के साथ जुड़ा हुआ है:
हृदय स्वास्थ्य
अस्थि की सघनता
मस्तिष्क स्वास्थ्य
शैंपेन के साथ करें सेलिब्रेट
शैंपेन (Champagne) बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले अंगूर फेनोलिक यौगिकों में उच्च होते हैं। यह एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट होता है जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है और मनोभ्रंश के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |