Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
महिलाओं को कमर दर्द करता है सबसे ज्यादा परेशान, ये घरेलू उपाय आजमाइए और फिर फुर्ती से कीजिए सारे काम
महिलाएं अक्सर घर और बाहर के अनेक काम करती हैं. कभी ऊपर से सामान निकालने के लिए पूरे शरीर को ऊपर खींचना तो कभी एकदम झुककर झाड़ू या पोंछा लगाना. कई बार ऑफिस के काम के चलते बैठे रहने से भी कमर पर जोर पड़ता है. ऐसे में कई बार कमर पर झटका लगने या मांसपेशियों के खिंचने या नस खिंच जाने पर उन्हें कमर का दर्द (Back Pain) सहना पड़ता है. इससे काम करने में तो उन्हें परेशानी आती ही है साथ ही उनका उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है सो अलग. निम्न ऐसे घरेलू उपाय हैं जो आपको कमर दर्द में तेजी से राहत दिलाते हैं.
कमर दर्द कम करने वाले घरेलू उपाय
हल्दी का दूध
हल्दी एक ऐसी चीज है जो अपने अनेक गुणों के चलते औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती है. रोजाना गर्म हल्दी वाला दूध पीने पर आपको दर्द से राहत मिल सकती है.
अदरक
गर्म पानी में अदरक (Ginger) डालकर पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अदरक में दर्द को कम करने वाले गुण होते हैं जो आपके कमर के दर्द को कम करने में राहत दे सकते हैं.
मेथी और सरसो का तेल
सरसो के तेल में कुछ दाने मेथी के तेल के डालकर गर्म कर लें. अब इस तेल से अपनी कमर की अच्छी तरह मालिश करें. आपको कुछ ही दिनों में दर्द कम होता महसूस होगा.
सिकाई
गर्म या ठंडी सिकाई करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. दर्द अगर एक से दो दिन पुराना हो तो ठंडी बर्फ की सिकाई करने पर राहत मिलेगी. वहीं, दर्द थोड़ा ज्यादा पुराना हो तो आप गर्म सिकाई कर सकती हैं.
स्ट्रेच
कम से कम 30 सेकंड तक स्ट्रेच (Stretch) को होल्ड करते हुए आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं. इसके लिए आप खड़े होकर अपने पंजों को छुएं या बैठकर अपने पांव दोनों तरफ फैला लें और सिर से जमीन को छुएं.
इन बातों का रखें ख्याल
कमर दर्द (Back Pain) ना हो इसके लिए जब कुर्सी पर बैठें तो अपनी पीठ को सीधा रखें.
पैरों को कभी भी हवा में लटकाते हुए पलंग या कुर्सी पर ना बैठें.
अपने वजन को नियंत्रित रखें. बहुत ज्यादा वजन होने पर भी पीठ में दर्द होता है.
भारी सामान उठाने से बचें.
अपने खान-पान में सुधार करें और नियमित हल्की-फुल्की एक्सरसाइज (Exercise) की आदत डालें.
| --------------------------- | --------------------------- |