Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रातों रात चेहरे से हट जाएगा बड़े से बड़ा मस्सा, बस इस फल के छिलके का कर लें इस्तेमाल
भोपाल। हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ-सुथरा हो और उसमें कोई भी दाग-धब्बे न हों। चेहरे के दाग-धब्बे खूबसूरती को कम कर देते है। कभी-कभी कुछ लोगों की स्किन में काले, भूरे रंग या लाल रंग के छोटे-छोटे मस्से हो जाते हैं। ये मस्से बहुत बड़े और बहुत छोटे दोनों ही साइज के होते हैं। चेहरे से इन मस्सों को दूर करने के लिए कुछ लोग सर्जरी या फिर लेजर करवाते हैं। जिससे उन्हें बहुत दर्द सहना पड़ता है। शहर की ब्यूटीशियन रचना बजाज बताती है कि अगर आप बिना दर्द के इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे आप इन मस्सों से छुटकारा पा सकते है। जानिए क्या हैं वे घरेलू उपाय जिनसे दूर हो सकते हैं मस्से.....
केले का छिलका
चेहरे से मस्सों को हटाने के लिए केले का छिलका सबसे अच्छा उपाय है। केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो इसे हटाने में मदद करते हैं। इस इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलके को मस्से पर 24 घंटें तक बंधा रहने दें। इस उपाय को कुछ दिन करने से मस्से दूर हो जाते हैं।
चूना और घी
मस्सों को हटाने के लिए घी और चूना समान मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे मस्से पर दिन में 3-4 बार लगाएं। इस उपाय से मस्सा जड़ से झड़ जाएगा।
प्याज का रस
प्याज का रस मस्सों को हटाने के लिए रामबाण उपाय है। इसे 20 से 30 दिन तक मस्से पर लगाएं और जब भी समय मिलें प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ें। इसे प्रक्रिया को दिन दो-तीन बार करें। इससे मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।
सेब का सिरका
सेब के सिरके में मस्सों को जीवणुओं को मारने की शक्ति होती है। इस से मस्से झड़ते नहीं बल्कि धीरे-धीरे जलने लगते हैं। इसे रोजाना कॉटन से मस्से पर लगाएं और एक ही सप्ताह में फर्क नजर आने लगेगा।
शहद
मस्सों को हटाने के लिए शहद भी काफी फायदेमंद है। इसे प्रयोग में लाने के लिए शहद को मस्से पर लगा कर 10-12 घंटे के लिए इसे डॉक्टर टेप से ढक्कर रखें और बाद में इसे उतार दें। इस उपाय को 15 दिन करने के बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |