healthplanet.net

Posted on

ये 4 आयुर्वेदिक उपाय तुरंत हटा सकते हैं आपके चेहरे पर उभर आए मस्से-

लहसुन

आयुर्वेद में लहसुन का काफी महत्व है। इसके कई औषधीय लाभ है जिसके कारण इसे गुणों की खान कहा जाता है। मस्से हटाने में लहसुन का पेस्ट आपके बेहद काम आ सकता है। यह मस्से को मुलायम करके शरीर से हटाने का काम करता है। बरसों से आयुर्वेद में लहसुन से कई चर्म रोगों का इलाज किया जाता रहा है।

प्याज का रस

आप प्याज के रस को भी मस्से हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। मस्से हटाने के लिए कई आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मौजूद हैं, जिनमें प्याज के रस का इस्तेमाल किया जाता है। आप घर में ही प्याज का रस निकालकर इसका उपयोग कर सकते हैं। आपको बस प्याज का रस निकालकर एक शीशी में भर लेना है और नियमित रूप से अपने मस्से पर लगाना है।

आलू की मसाज

आलू में भी कई औषधीय गुण होते हैं, जो आपके मस्से हटाने में उपयोगी है। बस शर्त यह है कि आलू तुरंत का कटा होना चाहिए। मस्से को जल्द से जल्द हटाने के लिए आपको आलू को काटकर मस्से पर मसाज करनी है। ऐसा दिन में दो बार करना है। एक बार सुबह मुंह धोने के बाद और दूसरी बार रात को सोने से पहले मुंह धोने के बाद।

सेब का सिरका

सेब का सिरका सैलिसिलिक एसिड की तरह काम करता है। सैलिसिलिक एसिड एक सामान्य मस्सा उपचार है, जो संक्रमित त्वचा को हटाने में सक्षम है। सिरका में प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं। जो एचपीवी से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसे ट्राई करने के लिए दो भाग सेब का सिरका और एक भाग पानी मिलाएं। इस मिश्रण से एक कॉटन बॉल को भिगोएं और मस्से पर लगाकर पट्टी से ढक दें। इसे तीन से चार घंटे के लिए मस्से पर लगा रहने दें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info