Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सिर्फ 2 मिनट करें ये एक्सरसाइज, कंप्यूटर से भी तेज बनेगा दिमाग, रिजल्ट देखकर चौंक जाएंगे
Brain Exercise: शरीर को पूरी तरह से फिट बनाने के लिए दिमाग को भी हेल्दी रखना बहुत जरूरी है. आइए दिमाग को तेज बनाने वाली एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं.
Breathing exercise for brain: शरीर को पूरी तरह से फिट बनाने के लिए फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ का भी सही होना बहुत जरूरी है. क्योंकि, किसी भी कार्य को करने के लिए जितनी जरूरत शरीर की होती है, उतना ही दिमाग भी जरूरी होता है. जब दिमाग मसल्स को सिग्नल भेजता है, तभी हमारी मसल्स कोई काम करती हैं. लेकिन तनाव और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण दिमाग की क्षमता कम होने लगती है. मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट ने दिमाग को कंप्यूटर से भी तेज बनाने के लिए असरदार 2 मिनट एक्सरसाइज बताई है.
Exercise for Brain: दिमाग को तेज बनाने वाली एक्सरसाइज
थेरेपिस्ट और काउंसलर Sarla Totla ने सोशल मीडिया पर एक आसान सी एक्सरसाइज बताई है. जिसे करने में सिर्फ 2 मिनट लगेंगे. लेकिन इसका फायदा पूरे दिन मिलेगा.
Breathing Exercise for Brain: दिमाग को तेज बनाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज
Sarla Totla ने बताया कि इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने से आपका तनाव कम हो जाएगा और फोकस काफी बढ़ जाएगा. जिसका असर देखकर आप चौंक जाएंगे और इसे किसी भी बिजी शेड्यूल में किया जा सकता है. दिमाग के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज ऐसे करें.
सबसे पहले आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं.
अब अपने कंधों को रिलैक्स करें और सीने को सामने की तरफ रखें.
अब धीरे-धीरे गहरी और लंबी सांस लें.
पूरी सांस लेने के बाद कुछ देर सांस को होल्ड रखने की कोशिश करें.
इसके बाद धीरे-धीरे ही सांस को पूरा छोड़ दें.
एक्सपर्ट इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को सिर्फ 2 मिनट तक दोहराने की सलाह देती हैं.
स्वस्थ दिमाग के लिए अन्य जरूरी टिप्स
एक्सपर्ट कहती हैं कि दिमाग को हेल्दी बनाने के लिए इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज के साथ कुछ टिप्स का भी ध्यान रखें. जैसे-
मल्टी-टास्किंग ना करें. एक समय पर एक ही काम में ध्यान लगाएं.
अगले दिन के जरूरी कामों के लिए एक रात पहले ही लिस्ट बना लें.
जब आप कोई काम पूरा कर लें, तो उसे लिस्ट में काट दें.
पर्याप्त नींद लें और सकारात्मक रहें.
| --------------------------- | --------------------------- |