healthplanet.net

Posted on

मास गेन करने के लिए लोग अक्सर स्टेरॉइड्स और कई दवाइयां लेने लगते हैं। स्टेरॉइड्स लेने से मसल्स मास की ग्रोथ सामान्य से दोगुनी तेजी से तो होती है, लेकिन इससे अंदरूनी अंगों की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ता है। नैचुरल तरीके से मसल्स मास गेन करने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन के साथ एक्सरसाइज करने से फायदा होगा।

1. वेट बढ़ाते जाएं

जिम में वेट ट्रेनिंग करते वक्त आपको समय के साथ अपनी क्षमता के हिसाब से वेट को बढ़ाना चाहिए। एक ही तरह की वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते रहने से से भी कोई ज्यादा फायदा नहीं होगा इसलिए बदल कर वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करें इसके लिए आप डेडलिफ्ट, पुलअप्स और चिनअप्स को शामिल कर सकते हैं। एक और जरुरी बात ये है कि मसल्स मास गेन करना चाहते हैं तो आपको ध्यान रखना होगा कि हर अंग की कसरत करें और एक अंग की कसरत करने के बाद उस अंग की कसरत 2 दिन बाद ही करें इससे उस अंग की मसल्स को ज्यादा अच्छे से ग्रो करने का टाइम मिल जाता है।

2. खाने में कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं

मसल्स मास को बढ़ाना हैं तो आपको अपनी कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना होगा। आपको लगभग 18 से 20 बार आप अपने शरीर के वजन के हिसाब से कैलोरी फूड लेना चाहिए। प्रोटीन आपकी मांसपेशियों के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। प्रोटीन के बिना, हमारा शरीर नई मांसपेशियों का निर्माण करने में सक्षम नहीं होगा। कार्बोहाइड्रेट शरीर को जहां मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करता है वहीं प्रोटीन हमें आवश्यक अमीनो एसिड उपलब्ध कराता है जो मांसपेशियों की मरम्मत में मुख्य भूमिका निभाता हैं। मांसपेशियों के सही निर्माण के लिए हमें शरीर के वजन के हिसाब से प्रति किलो पर प्रोटीन की कम से कम 2 ग्राम मात्रा लेनी चाहिए। जैसे अगर हमारा वजन 60 किलो है तो प्रोटीन की 120 ग्राम मात्रा रोज लेनी चाहिए। हमें ऐसे फूड का चुनाव करना चाहिए जो हमारी मांसपेशियों को बनाने के लिए सही आवश्यक पोषक तत्व हमारे शरीर को उपलब्ध करा सके।

3. खूब पानी पियें

आपको अपनी मांसपेशियों को हाइड्रेटेड रखने के लिए सादा और स्वच्छ पानी पीना बेहद जरूरी हैं। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए। डिहाइड्रेशन आसानी से आपके मास गेन के सपने पर पानी फेर सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर शरीर के टिश्यू की मरम्मत में काफ़ी समय लगता है और शरीर में पानी की उचित मात्रा होने पर हमारे टिश्यू की मरम्मत तेजी से होती है।

4. पर्याप्त आराम करें

मांसपेशियों के सही निर्माण के लिए हमारे शरीर को सही आराम महत्वपूर्ण है। एक दिन में आपको छह से आठ घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। आराम सही मायने में मांसपेशियों को विकसित करने में पूरी तरह से सक्षम है। सप्ताह में 5 या 6 दिन ही कसरत करें और 1 या 2 दिन की छुट्टी रखें। हफ्ते में 1 या 2 दिन का ब्रेक आपको निरोगी और फ्रेश रखेगा फिर आपको अपने लक्ष्य को पाने में आसानी होगी।

5. नियमितता बनाए रखें
बॉडी मास और मसल्स बनाने के लिए लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है नियमितता। बेहतर भोजन और आराम के साथ अपनी दिनचर्या बनाएं और उसके अनुसार काम करें। मसल्स मास बनाना कोई पल भर काम नहीं है इसमें थोड़ा समय लग सकता है इसलिए अपनी ट्रेनिंग को आपको बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। ट्रेनिंग को बीच में छोड़ देने से फिर आप पहले की तरह हो जायेंगे और आपकी मसल्स में ढीलापन आ जाएगा इसीलिए अपनी एक्सरसाइज को जारी रखें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info