Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
तेजी से 'मसल्स' बनाते हैं ये 10 सुपरफूड:-
पानी
इन सभी सुपर फूड खाने के साथ ही पानी की अधिक मात्रा भी लेनी चाहिए। मसल्स बनाने के दौरान पानी की कमी ना हो तो वर्कआउट के बाद खूब पानी पीएं। आपके मसल्स के टिश्यू 75 फीसदी पानी के कारण ही बनते हैं।
मसल्स को हाइड्रेट रखने, उनको मजबूत बनाने, एनर्जी लेवल बरकरार रखने के लिए पानी पीना भी बेहद जरूरी है।
शकरकंदी
बॉडी बिल्डिंग बनाने के लिए शकरकंदी को भी डायट में शामिल किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन पाया जाता है। वर्कआउट के बाद स्नैक्स के तौर पर शकरकंदी खाई जा सकती हैं।
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर शकरकंदी में विटामिन 6, सी, ई, डी, आयरन, कॉपर और मैग्निशियम जैसी हेल्दी चीजें पाई जाती हैं। पाचन तंत्र ठीक करने, वजन घटाने के लिए भी शकरकंदी खाना फायदेमंद है। ग्रील्ड शकरकंदी खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती।
बादाम
मसल्स बनाने के लिए बादाम सबसे हेल्दी माने जाते हैं। प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई से युक्त बादाम मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद है।
बादाम में पाए जाने वाला शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट शरीर को वर्कआउट के बाद जल्दी रिकवर करता है। साथ ही एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। हाई कॉलेस्ट्रॉल के रिस्क को भी बादाम से घटाया जा सकता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए भी बादाम खाना फायदेमंद है।
रोजाना एक या दो बादाम खाने चाहिए। इसको रोस्ट करके, सूखा या पानी में भिगोकर कैसे भी खाया जा सकता है। हां ध्यान रहे इसे फ्राई करके ना खाएं। बहुत अधिक मात्रा में बादाम खाने से बचें।
अलसी का बीज
अलसी के बीज में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर का मोटापा कम करने और मसल्स बनाने में उपयोगी हैं। इसमें अधिक मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है।
इससे शरीर की जलन कम होती है और ये बॉडी बनाने के दौरान जरूरी भी है क्योंकि वक्आउट के बाद शरीर में सूजन नहीं आनी चाहिए। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो कि एनर्जी लेवल बढ़ाता है और स्टेमिना भी बढ़ाता है।
दही या दूध में एक चम्मच अलसी के बीज मिलाकर सोने से पहले पीना चाहिए। इसे कई और रूपों में भी लिया जा सकता है।
पालक
पालक भी मसल्स को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, पालक में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से मसल्स की ग्रोथ 20 फीसदी तक होती है।
पालक में पाए जाने वाला कैल्शियम मसल्स को आराम देने में मददगार साबित होता है। साथ ही मसल्स में पड़ने वाले मरोड़ और ऐंठन को भी दूर करता है। साथ ही इसमें पाये जाने वाला आयरन मसल्स बनाने में मदद करता है।
हरी सब्जियों में अमिनो एसिड पाया जाता है जो कि मसल्स को रिपेयर करता है। साथ ही वजन घटाने, एनर्जी लेवल बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने के लिए भी ये उपयोगी है।
पालक को जूस या सलाइ के तौर पर ज्यादा खाना चाहिए। या फिर सैंडविच के रूप में भी खा सकते हैं।
फली या बींस
अगर आप सचमुच बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी डायट में फली को शामिल करना चाहिए। फली में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन और फाइबर ये बॉडी बनाने में बहत मदद मिलती है।
कोर्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से लंबे समय तक वर्कआउट आसानी से किया जा सकता है। फली को सलाइ या सूप की तरह भी खाया जा सकता है।
दूध
मसल्स बनाने के लिए दूध बहुत लाभकारी है। दूध में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। दूध में विटामिन, मिनरल्स और अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स भी पाया जाता है। साथ ही इसमें वो फैट भी मौजूद होता है जो मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
मलाई निकाला हुआ दूध रोजाना वर्कआउट के बाद पीना चाहिए। कई रिसर्च ये बात कहती हैं कि चॉकलेट मिल्क भी मसल्स बनाने के लिए फायदेमंद है।
अंडा
अंडे में प्रोटीन मौजूद होता है जो कि मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यहां तक की अंडे में भारी मात्रा में पाये जाने वाले प्रोटीन के साथ ही मसल्स बनाने के लिए जरूरी पोषक त्त्व अमिनो एसिड भी शामिल हैं। साथ ही इसमें मिनरल्स, कैल्शियम, जिंक और आयरन भी पाया जाता है।
अंडे की ज़र्दी में विटामिन ए, ई, के, बी और बी12 और फोलिक एसिड पाया जाता है। ये सब मेटाबॉलिज्म को अच्छा बनाते हैं और मोटापे को ऊर्जा में बदल देते हैं।
रोजाना एक से दो अंडे खाने से हेल्दी रूप में मसल्स को बनाया जा सकता है। अंडे को आप कई तरीके से बना सकते हैं।
मछली
मछली खासतौर पर सैमन मछली मसल्स बनाने के लिए सबसे बेहतर है। सैमन मछली फैट खत्म करती है और मसल्स को बनाती है। इसमें ओमेगा 3, ईपीए, डीएचए, विटामिन बी और भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
इसमें कई और पोषक तत्व मैग्नीशियम, सिलीनीअम, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है जो मसल्स को बनाने, रिपेयर करने और मसल् रिकवरी में काम आता है।
आपको ग्रील्ड सैमन सलाद और हरी सब्जियों के साथ सप्ताह में दो बार खाना चाहिए। अगर आपको मछली पसंद नहीं है तो आपको फिश सप्लीमेंट्स खाने चाहिए।
चिकन
सुपरफूड में दूसरा नंबर आता है चिकन का। प्रोटीन से भरपूर चिकन मसल्स के टिश्यू को रिपेयर करता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन, बी60 आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्वों से बॉडी बिल्डिंग में बहुत मदद मिलती है।
भुना हुआ, तला हुआ या ग्रील्ड चिकन भी खाय जा सकता है। चिकन को सूप और सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं।
ध्यान रहे आप चिकन बिना स्किन के खाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |