healthplanet.net

Posted on

मसल्स बढ़ाने के लिए महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स नहीं, खाएं 20 रुपए में आने वाली ये 5 चीजें

Muscle building foods: मसल्स बढ़ाने के लिए अक्सर लोग क्या नहीं करते। ऐसे में अगर आप बस कुछ फूड्स लें और अपना लीन मसल बढ़ाएं तो, इससे आप आसानी से मसल्स बढ़ा सकते हैं।

क्या आप मसल्स बनाने (Muscle building) की चाहत रखने वालों में से हैं और इसके लिए डाइट और प्रोटीन शेक पर खूब पैसा खर्च करते हैं। तो, आपको अपने इस तरीके में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। जी हां, दरअसल मसल्स बढ़ाने के लिए महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स की जगह आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जो कि प्रोटीन से भरे हों और तेजी से मसल्स बढ़ाने में मदद करेंगे। इन फूड्स की एक खास बात यह भी है कि ये फूड्स आपको कुछ ही पैसों में मिल जाएंगे और आप इसे आराम से खा कर अपनी मसल्स बिल्ड कर सकते हैं। साथ ही ये फूड्स लीन मसल्स यानी कि बिना फैट वाले मसल्स को बनाने में मददगार भी हैं।
मसल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए-Muscle building foods
1. अंडा

20 रूपए आप कम से कम दो या तीन अंडा तो जरूर खरीद लेंगे। रोजाना इतना अंडा खाना आपके मसल्स बिल्डिंग मेंमदद कर सकते हैं। दरअसल, अंडे में फैट और प्रोटीन होता है और इसमें बी 12, बी 6 और थियामिन जैसे विटामिन भी मिलते हैं। साथ ही इसमें ल्यूसीन भी है जो कि एक प्रकार का अमीनो एसिड है और मांसपेशियों के निर्माण में मददगार है।
2. सोयाबीन

आधे कप सोयाबीन में 16 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें फैट, विटामिन, मिनरल्स और फोस्फोरस होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के और आयरन होता है। खास बात ये है कि अगर आप मीट नहीं खाते हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट है। क्योंकि इसमें लगभग 9 अमीनो एसिड्स हैं, जो कि मसल्स बिल्डिंग में मददगार है।


3. कच्चा पनीर

कच्चा पनीर बॉडी के लिए कई तरह से फायदेमंद है। दरअसल, ये प्रोटीन से भरपूर है जो कि शरीर को एनर्जी देने के साथ मसल्स बिल्डिंग में भी मददगारा है। इसकी खास बात ये है कि ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स को भी बूस्ट करता है और इस तरह ये मसल बिल्डिंग में भी मददगार है। इसके अलावा इसमें हाई कैलोरी भी होता है जो कि मसल्स बिल्डिंग में मददगार है।
4. मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन से भरपूर को होता ही है, साथ ही इसमें अनसैचुरेटेड फैट्स भी होता है। इसमें कैलोरी की एक अच्छी मात्रा होती है जो कि भूख कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप लीन मसल्स बनाने चाहते हैं तो आप मूंगफली खाना चाहिए। इसे आप कई प्रकार से खा सकते हैं, जैसे कि भिगो कर खाएं। भून कर खाएं या फिर इसे ऐसे ही कच्चा खाएं।
5. अंकुरित चने और मूंग

अंकुरित चना और मूंग, दोनों ही मसल बिल्डिंग में मददगार है। दरअसल, ये प्रोटीन से भरपूर है और मांसपेशियां बनाने वाले लोगों के लिए अच्छा है। साथ ही इससे शरीर का वेट भी बैलेंस रहता है। तो, चने और मूंग को भिगो कर रख लें। फिर इसे अंकुरित कर लें और इसे रोजाना खाली पेट खाएं। इस तरह ये तमाम फूड्स मसल बिल्डिंग में फायदेमंद है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info