Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बड़ी आंत (कोलोन) में जमी गंदगी कर सकती है आपको बीमार, 4 तरीकों से करें आंतों की सफाई
How to detox colon: पाचन क्रिया सही तरीके से काम करे, इसके लिए बड़ी आतों की साफ-सफाई जरूरी है। बड़ी आंत को साफ रखने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। जानें, 4 आसान तरीके जो कोलोन में जमी गंदगी को निकाल फेंकते हैं बाहर.
बड़ी आंत में जमी गंदगी को बाहर निकालने के 4 तरीके
Colon Detox Tips: आंत हमारे पेट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पेट में दो आंतें होती हैं छोटी और बड़ी आंत। बड़ी आंत (Colon) की औसत लंबाई लगभग 5 फुट होती है। आप जो भी खाते हैं, उसके पचने के बाद अवशिष्ट पदार्थ बड़ी आंतों में जमा होते रहते हैं। ये अवशिष्ट पदार्थ मल के रूप में मलद्वार (Anus) से बाहर निकल जाते हैं। कई बार बड़ी आंतों में कुछ समस्या होने से उसकी सफाई ठीक से नहीं हो पाती है। बड़ी आंत पाचन तंत्र की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पाचन क्रिया सही तरीके से काम करे, इसके लिए बड़ी आतों की साफ-सफाई (how to detox colon) भी जरूरी है। बड़ी आंत (how to detox intestines) को साफ रखने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। जो लोग कब्ज से ग्रस्त रहते हैं, अक्सर उन्हें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, कोलोन की सफाई, टॉक्सिक पदार्थों बाहर निकालने के लिए डॉक्टरी सलाह जरूरी है। आप बड़ी आंत या कोलोन (Colon) की साफ-सफाई या डिटॉक्सिफिकेशन कुछ घरेलू तरीकों (cleanse colon Home Remedies) से भी कर सकते हैं।
इन 5 सब्जियों को कच्चा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल होगा तुरंत कंट्रोल, जानें कौन सी सब्जियां ज्यादा फायदेमंद
शिवरात्रि पर खाएं ये 5 हेल्दी फलाहार, दिनभर बने रहेंगे एनर्जेटिक
इन 5 बेस्ट ऑयल से पैरों के तलवों की करें मालिश, स्ट्रेस, एंग्जायटी जैसी परेशानियां होंगी दूर
शरीर में इस खास विटामिन की कमी होते ही पैदा हो जाती हैं हार्ट अटैक और डिप्रेशन जैसी ये 5 बीमारियां
बड़ी आंतों की सफाई के लिए पिएं खूब पानी
कई बार तरल पदार्थों जैसे पानी का सेवन कम करने से भी पेट या आंतों की सफाई (ways to cleanse colon naturally) ठीक से नहीं होती है। ऐसे में कई दिनों तक भोजन पचने के बाद व्यर्थ पदार्थ बड़ी आंतों में ही बने रहते हैं, जिससे विषैले या व्यर्थ पदार्थों के जमा होने से पेट की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। बड़ी आंतों में मौजूद गंदगी, मल को बाहर निकालना हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी है। बेहतर होगा कि आप प्रतिदिन 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी। फाइबर से भरपूर चीजें भी खाएं, ताकि कब्ज की समस्या ना हो।
बड़ी आंतों की सफाई के लिए फाइबर है जरूरी
फाइबर के सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। इससे बड़ी आंतों या कोलोन की सफाई या डिटॉक्सिफिकेशन बहुत आसानी से होगी। कब्ज की समस्या नहीं परेशान करेगी। पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करेगा। हरी सब्जी, चोकर युक्त आटा, अनाज, फल आदि का सेवन करें। ईसबगोल का सेवन करने से भी कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
सब्जी और फलों का जूस पीने से आंतों की होगी सफाई
हरी सब्जियों और फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इनका अधिक से अधिक सेवन करें। साथ ही इनसे तैयार जूस, सूप, स्मूदी भी पी सकते हैं। ये सभी बड़ी आंतों या कोलोन को साफ करने में मदद करते हैं। आप सेब, केला, नींबू पानी, अंगूर आदि फलों का सेवन करें। उन फलों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। सब्जियों और फलों में प्राकृतिक शुगर, फ्रुक्टोज मौजूद होते हैं। ये लैक्सेटिव (laxative) स्वभाव यानी पेट साफ करने वाले होते हैं।
पिएं गर्म नींबू पानी, आंतों की होगी सफाई
यदि आपके पेट की साफ-सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती है, तो हर दिन सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गर्म नींबू पानी पिएं। इसे पीने के बाद आधे घंटे तक कुछ भी ना खाएं। नींबू पानी गर्म पीने से पेट की आंतों में मौजूद गंदगी, कचरा पूरी तरह से बाहर निकल जाएगा। नींबू से इम्यूनिटी भी मजबूत होगी, जिससे आप कई अन्य शारीरिक समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |