healthplanet.net

Posted on

एक स्वस्थ व्यक्ति के प्रति माइक्रोलिटर रक्त में 150,000 से लेकर 450,000 प्लेटलेट्स होती है. जब प्लेटलेट्स की संख्या 150,000 प्रति माइक्रोलिटर के नीचे होती है, तो इसे कम प्लेटलेट्स संख्या माना जाता है.

प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले आहार -विटामिन सी (Vitamin C)
इसके लिए आपको आम, अनानास, ब्रोकोली, हरी या लाल शिमला मिर्च, टमाटर और फूलगोभी का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

चुकंदर – चुकंदर प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट और हेमोस्टैटिक गुणों से भरपूर होता है। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पिया जाये तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही साथ इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाते हैं।

पपीता – पपीते के फल और पत्तियां दोनों ही प्‍लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार हैं। डेंगू बुखार में गिरने वाले प्‍लेटलेट्स को पपीता के पत्ते के रस के सेवन से तेजी से बढ़ाया जा सकता है। आप चाहें तो पपीते की पत्तियों को चाय की तरह भी पानी में उबालकर पी सकते हैं।

पालक – दो कप पानी में 4 से 5 ताजा पालक के पत्तों को डालकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें आधा गिलास टमाटर मिला दें। इसे मिश्रण को दिन में तीन बार पिएं। इसके अलावा आप पालक का सेवन सूप, सलाद, स्‍मूदी या सब्‍जी के रूप में भी कर सकते हैं।

आयरन (Iron) बढ़ा सकता है प्लेटलेट्स काउंट
आयरन आपके शरीर की स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए जरूरी है। साल 2012 के एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि आयरन ने एनीमिया वाले मरीजों में प्लेटलेट काउंट को बढ़ा दिया था। इसके लिए आप कद्दू के बीज, मसूर की दाल, मांस और फलियों का सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info