Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मधुमेह की बीमारी को डायबिटीज और शुगर भी कहा जाता है। ये बीमारी अनुवाशिंक भी होती है और खराब जीवनशैली के कारण भी होती है। मधुमेह के मरीजों को अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि मधुमेह के मरीज का ब्लड शुगर लेवल का ना तो सामान्य से अधिक होना ठीक रहता है और ना ही सामान्य से कम होना ठीक रहता है।
डायबिटीज के लक्षण
डायबिटीज के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। इसके कुछ लक्षणों के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।
बार-बार पेशाब आना
बता दें कि किडनी शरीर में मौजूद अत्यधिक शुगर को पेशाब के जरिए बाहर निकालने का काम करती है। ऐसे में जैसे-जैसे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है तो किडनी खून से अधिक से अधिक शुगर को फ़िल्टर करने की कोशिश करती है। यही कारण है कि मधुमेह के मरीजों को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। खासकर ऐसा रात में हो सकता है।
ज्यादा प्यास और भूख लगना
शुगर पेशेंट के लक्षण की बात की जाए तो ज्यादा प्यास व भूख लगना भी इसका एक लक्षण है। दरअसल, डायबिटीज में बार-बार पेशाब आने के कारण आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप प्यास लग सकती है।
साथ ही टाइप 2 डायबिटीज में, आपका शरीर ग्लूकोज का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है, जिससे कि ऊर्जा की कमी से भूख लग सकती है।
धुंधला दिखाई देना
मधुमेह के लक्षण में धुंधला दिखना भी शामिल है। डायबिटीज में हाई ब्लड ग्लूकोज़ के कारण आंखों में फ्लूइड यानी तरल पदार्थ लीक हो सकता है, जिससे आंखों का लेंस प्रभावित हो सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को धीरे-धीरे धुंधला दिखाई दे सकता है। यह टाइप 2 डायबिटिक के शुरुआती लक्षणों में से एक है। ऐसा एक या दोनों आंखों में हो सकता है और डायबिटीज का पता न होने पर यह गंभीर हो सकता है।
थकान होना
अत्यधिक थकान होना भी शुगर के लक्षणों में से एक है। इस स्थिति के शुरुआती दिनों में आपके ब्लड शुगर लेवल्स में अचानक वृद्धि या कमी हो सकती है। इसका कारण यह है कि आपका शरीर खाद्य पदार्थों से ऊर्जा का उपयोग करने में असमर्थ होता है। वहीं, बार-बार पेशाब आने से डिहाइड्रेशन होता है। इससे आप जल्दी थक सकते हैं।
अचानक से वजन में परिवर्तन होना
शुगर पेशेंट के लक्षण में अचानक होने वाले वजन परिवर्तन को भी गिना जाता है। मधुमेह में, वजन घटने और बढ़ने दोनों का जोखिम हो सकता है। वजन घटना मधुमेह के शुरूआती लक्षणों में से एक है। वहीं, जिन्हें मधुमेह हो चुका रहता है, उनमें वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है।
दरअसल, इंसुलिन की अपर्याप्त मात्रा ब्लड ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। इसके परिणामस्वरूप, ऊर्जा के लिए आपका शरीर फैट और मसल बर्न करने या उपयोग करने लगता है, जिससे वजन में कमी हो सकती है। साथ ही बार-बार पेशाब आने से शुगर के साथ-साथ आपकी कैलोरीज़ भी कम हो सकती हैं।
वहीं, मधुमेह मरीजों में अत्यधिक भूख लगने के लक्षण देखे जा सकते हैं। ऐसे में अधिक खाना और थकावट के वजह से किसी तरह की शारीरिक गतिविधि न करना वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
चिड़चिड़ापन
डायबिटीज के कारण तनाव या अन्य मानसिक समस्याएं हो सकती हैं, जिससे कि डायबिटिक्स चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपने अंदर होने वाले बदलाव व थकावट के कारण भी वे चिड़चिड़े हो सकते हैं।
घाव भरने में समय लगना
घाव धीरे-धीरे भरना डायबिटीज के मुख्य लक्षणों में से एक लक्षण है। डायबिटीज के मरीजों की इम्यून पावर यानी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। दरअसल, ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर सफेद रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। बता दें स्वस्थ इम्यून पावर के लिए वाइट ब्लड सेल्स काफी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण मधुमेह मरीजों में घाव या कट धीरे-धीरे भरता है।
स्किन इंफेक्शन्स
डायबिटीज की स्थिति में स्किन इन्फेक्शन यानी त्वचा संक्रमण होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए यदि किसी की त्वचा में बार-बार संक्रमण हो रहे हैं, तो यह डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।
ओरल इंफेक्शन्स
डायबिटीज में मुंह सूखने लगता है, जिससे कि मुंह का इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपके मुंहे में अगर बार-बार संक्रमण हो रहे हैं, तो ये शुगर के लक्षण हो सकते हैं।
वजाइनल इंफेक्शन्स
डायबिटीज का एक लक्षण वजाइनल इन्फेक्शन भी हो सकता है। यह बार-बार पेशाब जाने के कारण हो सकता है। बता दें कि वजाइनल इंफेक्शन्स के लिए कैंडिडा फंगस जिम्मेदार होते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |